कैर्विन राइट
Ad
ये एक आम श्वेत आदमी है जिनकी मैक्सिकन प्रो रैसलिंग में बड़ा नाम है। जून 2005 में चावो ग्युरेरो को ड्राफ्ट के समय रॉ से बदला गया था। लेकिन अगले हफ्ते उन्होंने "एंग्लो - अमेरिकन" रूप अपना कर सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बाल सफेद कर डाले और केरवीं वाइट का नाम अपना लिया। रिंग में वो गोल्फ कार्ट चला कर आया करते थे। इसके बाद वो अश्वेत लोगों के बारे में टिप्पणी करते जो कईयों को पसंद नहीं आया। शेल्टन बेंजामिन इसपर काफी खफा हुए। उनका ये गिमिक ज्यादा समय नहीं चला। एड़ी ग्युरेरो की मौत के बाद केरवीं वाइट के किरदार को भी रद्द किया गया और चावो ग्युरेरो वापस अपने पुराने रूप में लौट आएं।
Edited by Staff Editor