1980 में WWE की शुरुआत हुई थी और वहां से कंपनी के कई हील देखने मिले हैं। अक्सर ये सभी सुपरस्टार्स या मैनेजर्स होते जो अपनी बातों से दर्शकों को ग़ुस्सा दिला सकते थे। इन्हीं की वजह से बेबीफेस रैसलर्स सुपरहीरो साबित हुए। शो की स्टोरीलाइन में हील्स की बड़ी अहम भूमिका होती है। उनका किरदार जितना नेगेटिव होगा, फेस का उतना ही पॉजिटिव होगा। हील्स को ज्यादा बू किया जाएगा तो ही फेस को दर्शक चीयर करेंगे। यहां पर हमने WWE के मुख्य एरा से टॉप हील्स का जिक्र किया है।
#6 द गोल्डन ऐज (1982-1993): रुड़ी रोड्डी पाइपर
मेरे ख्याल से स्वर्गीय रौड़ी रोड्डी पाइपर अपने एरा के सबसे अच्छे हील थे। उनकी लोकप्रियता तब बढ़ी जब उन्होंने अपने शो पाइपर्स पिट में दर्शकों के चहिते 'द सुपरफ्लाई स्नूका' के सिर पर नारियल दे मारा। दर्शकों को उनका काम बेहद पसंद था और उनकी माइक स्किल शानदार थी। दर्शक उन्हें उनके काम के लिए बेहद पसंद किया करते थे और उनका माइक वर्क इतना शानदार था कि दर्शक उन्हें बू करने के लिए WWE देखने आते थे। पाइपर जितना बेबीफेस को लोकप्रिय कोई और नहीं कर सकता था। पाइपर सही में गोल्डन ऐज के जोकर थे।
#5 द न्यू जनरेशन एरा (1993-1997): योकोजुना
योकोजुना को एन्टी हीरो के रूप में दर्शक नहीं अपनाना चाहते लेकिन वो कमाल के विलेन थे। मिस्टर फुजि उन्हें मैनेज किया करते थे। दर्शक उनसे नफरत करना पसंद करते थे। दर्शक योकोजुना से इसलिए नफरत किया करते थे क्योंकि उन्हें हराना लगभग नामुमकिन था। इसलिए जब भी को रैसलर उनके खिलाफ खड़ा रहता तो वो अंडरडॉग हुआ करता था और उसके जीत की संभावना सबसे कम थी। इसलिए दर्शक योकोजुना को हारता देखना पसंद करते थे।
#4 द एटीट्यूड एरा (1997-2002): विंस मैकमैहन
कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने कई हील्स को जन्म दिया है। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने आप को हील बनाने के लिए चुना। मोंट्रिल स्क्रू जॉन के बाद उन्होंने ये फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ।।एटीट्यूड एरा में शो को एक बुरे हील की सख्त जरूरत थी। ऐसा हील जिससे दर्शक नफरत किया करते थे। उन्होंने उस दौर के स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक जैसे बेबीफेस रैसलर्स के साथ बेहतरीन काम किया।
#3 द रुथलेस्स अग्रेशन एरा (2002-2008): एज
इस दौर में रैंडी ऑर्टन और एज दोनों कमाल के हील थे और उनके बीच एक को चुनना कठिन कार्य है। रुथलेस्स अग्रेशन एरा में एज और ऑर्टन सबसे बढ़िया हील थे। दोनों में से अगर एक को चुनना पड़े तो मैं एज को चुनना पसंद करूंगा। एज को जोड़ी उनकी गर्लफ्रैंड लिटा के साथ रैसलमेनिया 21 पर मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस जीतकर बनी और फिर उसके बाद एज का हील टर्न हुआ। उस समय लिटा मैट हार्डी के साथ हुआ करती थी लेकिन फिर जब वो एज की गर्लफ्रैंड बनी तो दर्शकों ने ये पसन्द नहीं किया। भले ही एज लॉकर रूम में अपना सम्मान खो रहे थे लेकिन उनके इस डार्क साइड ने उन्हें आगे बढ़ने में बड़ी मदद की।
#2 द PG एरा (2008-2014): क्रिस जैरिको
भले ही क्रिस जेरिको हमेशा पूरे समय WWE का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन एक समय ऐसा था जब कंपनी में Y2J जैसा कोई दूसरा हील नहीं था। PG एरा के शुरुआत में जैरिको और शॉन माइकल्स के बीच फिउड चल रहा था। उनके सामने बेबीफेस रैसलर भी हीरो लगता था। जैरिको के हील व्यक्तित्व को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने रिकी स्टीमबोट, जिम्मी स्नूका और रौड़ी पाइपर जैसे लैजेंड से लड़े। इसके अलावा उन्होंने बिग शो और एज के साथ यादगर टैग टीम बनाई। वो अपने मैच में अपने विरोधियों का मज़ाक बनाया करते थे। 2010 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी लेकिन फिर 2012 में वापसी भी की।
#1 द न्यू एरा (2014-अब तक): द मिज़
मौजूदा समय में द मिज़ ही हील की सबसे अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हमेशा WWE यूनिवर्स को अपने कदमों की धूल बना के रखा। 2016 में उनकी पत्नी मरीस इनके साथ शो पर आने लगी तो मिज़ का हील रूप और ज्यादा मजबूत हो गया। दोनों मिलकर हील की अच्छी भूमिका निभाया करते थे। उनका सबसे बेहतरीन प्रोमो पिछले साल अगस्त में हुआ जब उनके और डेनियल ब्रायन के बीच थोड़ी गर्मागर्मी हुई। यहां से मिज़ की ओर सभी ध्यान देने लगे और वो एक उम्दा हील साबित हुए। मिज़ को पता है कैसे दर्शकों के दिलों में अपने लिए नफरत भरनी है। लेखक: एलेक्स, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी