WWE द्वारा रिलीज किए गए 6 सुपरस्टार्स जो दोबारा कंपनी में वापसी कर सकते हैं

रुसेव को रिलीज़ किया जाना काफी हैरान कर देने वाला पल था
रुसेव को रिलीज़ किया जाना काफी हैरान कर देने वाला पल था

#2 रूसेव

रूसेव
रूसेव

रूसेव WWE द्वारा रिलीज किये गए सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रूसेव वर्तमान में चोटिल हैं और शायद यही कारण है कि WWE ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला किया। इस वक्त यह अटकलें लगाई जा रही है कि जब रूसेव चोट से उबर जाएंगे तो WWE उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर उन्हें कंपनी में वापस ले आएगा।

#1 जैक रायडर

जैक रायडर
जैक रायडर

जैक रायडर इस लिस्ट में शामिल एक और सुपरस्टार हैं जिनके WWE द्वारा रिलीज किये जाने के कारण कई फैंस नाखुश होंगे। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि जैक रायडर WWE के सुपर फैन हैं और एक सिंगल्स स्टार के रूप में लोकप्रियता हासिल करने में उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगा।

यही नहीं, जैक रायडर ही वह पहले सुपरस्टार थे जिन्होंने खुद को फैंस के बीच में लोकप्रिय करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भले ही ने WWE ने जैक रायडर को रिलीज़ कर दिया हो लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आने वाले समय में एक बार फिर उनकी WWE में वापसी हो सकती है।

Quick Links