WWE इतिहास के 6 बड़े उलटफेर जिनके बारे में आपने नहीं सुना होगा

WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता हैं। कब कौन हार जाएगा, कब कौन जीत जाएगा, कब किसकी वापसी हो जाएगी। ये यहां कोई नहीं जानता। विंस मैकमैहन के दिमाग में क्या चलता रहता है वो सिर्फ वो ही जानते है। कई बार कुछ बड़े उलटफेर भी यहां देखने को मिले है। और ये ऐसे उलटफेर है जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। उलटफेर का शिकार कई बड़े-बडे़ लैजेंड हो चुके है। अंडरटेकर जैसा बड़ा सुपरस्टार भी इसका शिकार हुआ है। अंडरडाग हर किसी को पसंद होता है। द रॉक इसका शिकार हुए थे। हरिकेन ने स्टोन कोल्ड की उपस्थिति में द रॉक को हराकर सभी को चौंका दिया था। एक्सट्रीम रूल्स में जॉन सीना का सामना केनेसाय से हुआ था। इस मैच में पूरी तरह जॉन सीना हावी थे। रिंग के बाहर से डेविड ओटुंगा भी आए लेकिन जॉन सीना ने एए उन्हें दे दिया था। लेकिन इसका फायदा उठाते हुए केने साय ने सीना को हरा दिया था। एक्सट्रीम रूल्स में ये सबसे बड़ा उलटफेर माना जाता है। जब सैथ रॉलिंस मनी इन द बैंक जीते थे तो उस समय उनकी फ्यूड उनके दोस्त डीन एंब्रोज के साथ चल रही थी। डैरन के साथ सैथ की फाइट चल रही थी। लेकिन डीन एंब्रोज ने सैथ का ऐसा ध्यान भटकाया की सैथ रॉलिंस ये मैच हार गए थे। ये दिन सैथ के लिए बुरे सपने जैसा था। फरवरी 2009 में अंडरटेकर की हार को कोई नहीं भुला सकता है। व्लादिमीर के साथ अंडरटेकर का मैच था। ये मैच काफी लंबा चला। लेकिन व्लादिमीर ने अंडरटेकर को ऐसा पावरस्लैम दिया की वो चित हो गए। इस हार से फैंस चौंक गए की आखिर ऐसा क्यों हुआ। स्टील बक्स ने ट्रिपल एच को हराकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि इस मैच में बतिस्ता और क्रिस जैरिको ने भी ट्रिपल एच को बुरी तरह पीटा था। रैसलमेनिया में रैंडी ऑर्टन को कार्लिडो ने रोल करके हरा दिया। ये शायद रैंडी ऑर्टन के जीवन की सबसे बड़ी हार थी।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications