6 फेमस WWE Superstars और वो किस चैंपियनशिप पर कब्जा कर सकते हैं

..
कई सुपरस्टार्स बड़ी चैंपियनशिप जीत सकते हैं
कई सुपरस्टार्स बड़ी चैंपियनशिप जीत सकते हैं

WWE: WWE में लगातार नए टैलेंट्स कंपनी में अपना नाम बना रहे हैं, वहीं मेन रोस्टर में कुछ सुपरस्टार्स बड़ी चैंपियनशिप के लिए तैयार हो रहे हैं। रोमन रेंस से लेकर मैंडी रोज तक, सभी चैंपियंस ने रोस्टर को डॉमिनेंट किया है। हालांकि, अब इन चैंपियनशिप्स को कुछ स्टार्स चुनौती देने वाले हैं।

WWE यूनिवर्स भी यह जानना चाहते हैं कि कौन इन टॉप चैंपियंस को हराकर अपनी बादशाहत की शुरुआत कर सकता है। यह बात तय है कि कंपनी लंबे समय से बने चैंपियंस के खिलाफ ऐसे सुपरस्टार्स को ही मौका देगी, जो आगे चलकर कंपनी का फेस बन सकें। इसलिए इस आर्टिकल में कंपनी की सभी 6 टॉप चैंपियनशिप के अगले विजेताओं का अनुमान लगाएंगे।

6&5- रोक्सेन पेरेज (NXT विमेंस चैंपियन) और कार्मेलो हेज (NXT चैंपियन)

उभरते NXT स्टार्स
उभरते NXT स्टार्स

कार्मेलो हेज ने NXT में बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया है, जिसके कारण वो 2 बार नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन और एक बार क्रूजरवेट चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर बहुत जल्द मेन रोस्टर में आ सकते हैं। निश्चित ही हेस NXT चैंपियनशिप के बड़े दावेदार हो सकते हैं।

मैंडी रोज ने मेन रोस्टर से NXT में वापस जाकर खुद को विमेंस चैंपियन के रूप स्थापित किया है। रोक्सेन पेरेज ने हाल ही में बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ब्रांड की टॉप बेबीफेस में से एक हैं। यह बिल्कुल संभव है कि रोज के मजबूत चैंपियनशिप रन को पेरेज खत्म करें।

4- WWE SmackDown विमेंस चैंपियन: बैकी लिंच

youtube-cover

रोंडा राउजी ने हाल ही में हुए Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती है। बैकी लिंच, SummerSlam 2022 में चोटिल हो जाने के बाद WWE से बाहर चल रही हैं। यह बिल्कुल संभव है कि रोंडा लंबे समय तक SmackDown विमेंस चैंपियन बनी रहें।

हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो WrestleMania 39 में बैकी लिंच और रोंडा राउजी के बीच सिंगल्स मैच हो सकता है। यह मैच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए हो सकता है। यह संभव है कि द मैन, बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट को हराकर नई चैंपियन बन जाएं। इससे पहले दोनों WrestleMania 35 में हुए ट्रिपल थ्रेट में भिड़ चुकी हैं।

3- Raw विमेंस चैंपियन: रिया रिप्ली

youtube-cover

बियांका ब्लेयर को Raw विमेंस चैंपियन के रूप में 200 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस डॉमिनेंट चैंपियनशिप रन में उन्होंने ओस्का, बेली और बैकी लिंच जैसी टॉप स्टार्स को हराया है। कंपनी ने भी उन्हें बहुत ही मजबूत तरीके से पुश दिया है। WWE निश्चित ही ब्लेयर के खिलाफ किसी मजबूत प्रतिद्वंदी की तलाश कर रही है।

फिलहाल पूरे WWE विमेंस रोस्टर में रिया रिप्ली से ज्यादा मजबूत और खतरनाक सुपरस्टार कोई भी नहीं हो सकता है। हाल ही में उन्होंने 136 किलो के मेल सुपरस्टार ल्यूक गैलोज़ को स्लैम लगाकर पूरे WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था। यह बिल्कुल संभव है कि WWE उन्हें बड़ा पुश दें और वो किसी बड़े इवेंट में बियांका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बन जाएं।

2&1- कोडी रोड्स (WWE या यूनिवर्सल चैंपियन) और ऑस्टिन थ्योरी (WWE या यूनिवर्सल चैंपियन)

कोडी रोड्स और ऑस्टिन थ्योरी
कोडी रोड्स और ऑस्टिन थ्योरी

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई थीं जिसमें यह बताया गया था कि कंपनी जल्द ही दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप्स को अलग-अलग कर सकती है। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बने 785 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। यह बिल्कुल साफ है कि रोमन रेंस को हराने वाला सुपरस्टार कंपनी का अगला फेस हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोडी रोड्स, ट्राइबल चीफ की जगह कंपनी का नया फेस बन सकते हैं।

इसकी शुरुआत कोडी के Royal Rumble 2023 जीतने के साथ दिख सकती है। दोनों चैंपियनशिप को अलग-अलग करने का सबसे सही तरीका Money in the Bank कैश-इन हो सकता है। कोडी WrestleMania 39 में रोमन को पिन कर WWE या यूनिवर्सल चैंपियन और ऑस्टिन थ्योरी उसके बाद ट्राइबल चीफ पर अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर नए WWE या यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। कोडी और थ्योरी दोनों एक-एक टाइटल हासिल कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links