6 काम जो WWE को Money In The Bank के बाद करना चाहिए

rusev-1466483904-800

MITB 2016 के अंडरकार्ड मैचों में उतना दम नहीं था, लेकिन उसके तीन मुख्य मैचों ने अच्छा काम किया। आख़िरकार जॉन सीना और ऐजे स्टाइल्स का अच्छा देखने मिला और दोनों ने हमे निराश नहीं किया। मनी इन द बैंक का मुकाबला बहुत अच्छा रहा। सैथ रॉलिन्स के WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जितने के बाद डीन एम्ब्रोज़ ने इसे कैश इन करवा कर इसे अपने नाम किया। डीन एम्ब्रोज़ के नए चैंपियन बनने के बाद WWE में बहुत बदलाव हुए हैं और कई नए मौके दिखाई देंगे। यहीं और जॉन सीना और द क्लब के साथ दो पूर्व चैंपियन के फिउड जोड़ दीजिये तो पूरा WWE अभी जोश में दिखाई देगा। MITB 2016 के बाद हम इससे जुडी कुछ 6 बातों पर चर्चा करते हैं: #1 रुसेव का स्ट्रीक वापस बनाया जाये तीन महीने पहले ऐसा लगा की रुसेव अब खत्म हैं। उनके साथ कुछ भी ठीक नहीं हो रहा था। यहाँ तक की कैग ऑफ़ नेशन्स के साथ भी। रॉयल रम्बल में वें 30 सेकंड में ही बाहर हो गए। लीग ऑफ़ नेशन के टूटने के बाद रुसेव मजबूत दिखे हैं, खासकर अपनी मंगेतर लाना के साथ। कैलीस्टो को तबाह करने के बाद उन्होंने टाइटस ओ'नील को उनके बच्चों के सामने टैप आउट करवाया। वें सही में एक राक्षस दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वें वापस तबाही मचाएंगे। पिछले कुछ महीनों तक उनका जैसा स्ट्रीक था वैसा ही स्ट्रीक उनका वापस होना चाहिए। उनकी पूरी प्रतिभा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। #2 ब्रैंड के विभाजन के पहले NXT का डेब्यू brandsplit-1466483757-800 चोटिल हुए स्टार्स अब वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सैथ रॉलिन्स वापस आ चुके हैं। वहीँ ब्रे वायाट और रैंडी ऑर्टन ही जल्द ही रॉस्टर में आएंगे। वें ब्रैंड स्प्लिट के पहले ही आ जाएंगे। इसके साथ ही WWE NXT के प्रतिभा को भी रॉस्टर में मौका दे सकती है। इससे रॉस्टर मजेदार हो जाएगा।फिन बैलोर, समाओ जो और बेली ये काम कर सकते हैं। #3 स्टाइल्स और सीना का फिउड जारी रहे styles-cena-1466483600-800 जॉन सीना और ऐजे स्टाइल्स पहली बार MITB के रिंग में मिले। दोनों ने किसी को निराश नहीं किया। उनके हाथ में जो आया उससे उन्होंने सामनेवाले को मारा। अंत में केवल स्टाइल्स के मदद के लिए द क्लब आई। इन दोनों का फिउड MITB के बाद भी जारी रहना चाहिए। सीना द क्लब के बाकि सदस्यों से लड़ सकते हैं, जिसकी वजह से ये फिउड बैटलग्राउंड या फिर समरस्लैम तक चल सकता है। #4 रोमन रेन्स समझ चुके हैं कि उन्हें हराया जा सकता है roman-1466483550-800 मुख्य रॉस्टर में 4 साल में पहली बार रोमन को साफ़ तौर पर पिन किया गया। इससे उन्हें समझ जाना चाहिए कि उन्हें भी हराया जा सकता है। इससे वें हील बन सकते हैं। इससे अब उनके विरोधियों को सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि अब वें जीत के लिए और अपनी खोयी शान वापस हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। #5 डीन एम्ब्रोज़ को कंपनी का बड़ा रैसलर बनाना चाहिए ambrose2-1466482983-800 डीन एम्ब्रोज़ को काफी इंतज़ार करना पड़ा। हर बार वें WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने के करीब आएं, लेकिन कभी भी उसे जीत नहीं पाएं। वें शील्ड के एकमात्र सदस्य थे जो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं थे। लेकिन MITB के मैच वाली रात उन्होंने सैथ रॉलिन्स पर ब्रीफ़केस कैश इन कर के दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। अब समय आ गया है जब WWE उन्हें चैंपियन की तरह आगे बढ़ाया। समरस्लैम तक उन्हें अच्छा रन मिलना चाहिए। एम्ब्रोज़ का रन जल्द खत्म करने पर दर्शक नाराज़ हो जाएंगे। वैसे भी एम्ब्रोज़ ख़िताब के हकदार थे। वें दर्शकों के चहिते रहे हैं और उन्हें हमेशा सभी से प्यार मिला है। #6 शील्ड ट्रिपल थ्रेट मैच ambrose5-1466483213-800 रोमन रेन्स को स्टील चेयर से मार कर जब रॉलिन्स ने शील्ड तोड़ी, तबसे दर्शक इस मौके का इंतज़ार कर रहे हैं। तीनों WWE के टॉप रैसलर हैं और अब जब डीन चैंपियन है तो बैटलग्राउंड, समरस्लैम या रैसलमेनिया के लिए इनका आपस में मुकाबला धमाकेदार होगा। ये मैच और खास इसलिए हैं क्योंकि तीनों शील्ड के पूर्व सदस्य केवल 5 मिनट में चैंपियन बन गए थे। इस मैच का माहौल कमाल का होगा और तीनों की केमिस्ट्री आपस में खूब जंचती है। लेखक: प्रत्यय घोष, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी