पूर्व WWE सुपरस्टार हरिकेन हेल्म्स (Hurricane Helms) ने बिग ई (Big E) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 से पहले संदेश भेजा है। दरअसल ट्विटर पर हरिकेन से इस बार रंबल मैच में उनकी सरप्राइज एंट्री के बारे में कहा गया था। इस बात का जवाब पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन हरिकेन ने शानदार अंदाज में दिया। हरिकेन ने संकेत दिए की वो इस बार रंबल मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। हरिकेन ने ये भी कहा कि आपने देखा था बिग ई और लैश्ले मुझे मारने के लिए पिछले साल तैयार थे।Hurricane Helms@ShaneHelmsComDidn’t you see @WWEBigE and @fightbobby try to kill me last year? 🤣🤣 twitter.com/andyqui3145067…Andrew Quinn@AndyQui31450677@ShaneHelmsCom Are we getting a hurricane suprise at the men's rumble match with the hurricane appearing5:13 AM · Jan 20, 2022622@ShaneHelmsCom Are we getting a hurricane suprise at the men's rumble match with the hurricane appearingDidn’t you see @WWEBigE and @fightbobby try to kill me last year? 🤣🤣 twitter.com/andyqui3145067…WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले का होगा बड़ा मैचRoyal Rumble 2021 में हुए मेंस रंबल मैच में हरिकेन ने सरप्राइज एंट्री की थी। 23वे नंबर पर हरिकेन आए और सिर्फ 30 सेकेंड ही रह पाए। हरिकेन को बॉबी लैश्ले और बिग ई ने साथ में मिलकर एलिमिनेट किया था। इस वजह से ही हरिकेन ने लैश्ले और बिग ई को लेकर संदेश दे दिया। हरिकेन की इस बार भी सरप्राइज एंट्री हो सकती है। हालांकि इस ट्वीट के जरिए उन्होंने ना आने के संकेत जरूर दे दिए। Royal Rumble 2022 बॉबी लैश्ले के लिए काफी बड़ा रहेगा। बॉबी लैश्ले का मुकाबला इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। अभी तक इन दोनों की राइवलरी शानदार अंदाज में बिल्ड की गई है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी लैसनर और लैश्ले का आमना-सामना होगा। Day 1 में लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि इस इवेंट में लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ तय किया गया था। रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए और मैच रद्द कर दिया गया। लैसनर को अंतिम समय में WWE चैंपियनशिप मैच में डाल दिया गया। बिग ई इस बार मेंस रंबल मैच का हिस्सा रहेंगे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बिग ई इस बार रंबल मैच के विजेता बन सकते हैं। सट्टाबाजार ने भी बिग ई को इस मैच में सबसे ऊपर रखा है। अब देखना होगा कि WWE ने बिग ई के लिए क्या प्लान तैयार किया है।