पूर्व WCW और WWE लैजेंड केविन नैश ने सोशल मीडिया पर ये एलान किया है कि वो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं। इस WWE हॉल ऑफ फेमर ने ऑफिशियल तौर पर ये बता दिया है कि वो अब रिंग में नजर नहीं आएंगे। WWE रिंग में अंतिम बार केविन नैश साल 2014 रॉयल रंबल में नजर आए थे। इसके बाद हालांंकि उन्होंने एक्शन जारी रखा। इसके बाद कई सालों तक वो अन्य कंपनियों और प्रमोशंस के साथ नजर आए। ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble 2020 जीतना चाहिए और 2 जिन्हें नहीं जीतना चाहिएसाल 1990 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। अंतिम बार वो साल 2018 में फाइट करते हुए नजर आए थे। 60 साल के इस लैजेंड ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। Father Time. I'm retired— Kevin Nash (@RealKevinNash) January 5, 20206 बार के इस पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने अपने रिटायरमेंट का एलान कर सभी को चौंका दिया। हालांकि वो एक्टिव तौर पर रिंग में नजर नहीं आते थे। फैंस के दिल में हमेशा उनकी जगह बनी रहती हैं। अपने रेसलिंग करियर में उन्होंने बड़े मुकाम हासिल किए है। WWE रिंग में भी उनका धमाल हमेशा देखने को मिला है। विंस मैकमैहन के साथ उनका रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है। हालांकि केविन नैश की उम्र भी अब हो गई थी। इतने साल तक रिंग में फाइट करना काफी मुश्किल होता है। फिलहाल पूरा WWE यूनिवर्स उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।