6 WWE लैजेंड जिन्होंने चोट की वजह से सबसे ज्यादा सर्जरी कराई

Enter caption

द अंडरटेकर

Ad
x

द डीमन ऑफ डेथ वैली, डैडमैन-अंडरटेकर को दुनिया कई नामों से जानती है। आज भी डैडमैन का म्यूज़िक फैंस के शरीर में सिहरन पैदा कर देता है। अंडरटेकर सालों से एक ही स्टाइल को अपनाए हुए हैं,और यह अभी तक बहुत ही कारगर साबित हुआ है। प्रो रैसलिंग में उनके जैसा रैसलर ना हुआ है और शायद होगा भी नहीं।

अंडरटेकर को WWE में लगभग 28 साल हो चुके हैं। करीब 3 दशक लंबे करियर में अंडरटेकर WWE के सबसे खास रैसलर रहे हैं। उन्होंने ढेरों मैच, इवेंटों और रैसलमेनिया में फैंस का मनोरंजन किया है। इस मनोरंजन का खामियाजा टेकर के शरीर को भुगतना पड़ा है। रोटेटर काफ, कंधे से लेकर शरीर के कई हिस्सों की सर्जरी टेकर को करवानी पड़ी है। अंडरटेकर को सबसे अधिक कूल्हे या हिप की चोट ने परेशान किया है। वह अनेकों बार अपने कूल्हे की सर्जरी करवा चुके हैं। अब टेकर को जल्द से जल्द रिटायर होकर घर पर आराम करना चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications