वीडियो: 6 बड़े रिकॉर्ड्स जो साल 2017 में टूटे

साल 2017 WWE फैंस के लिए ढेरों पल ऐसे लेकर जिसके बारे में उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। फैंस को कई सारे नए चैंपियन देखने को मिले, कुछ लंबे समय के लिए चैंपियन रहे तो कुछ थोड़े ही समय के लिए। सीना ने रॉयल रम्बल 2017 में 16वीं बार WWE चैंपियनशिप जीती, गोल्डबर्ग सालों बाद WWE के चैंपियन बने तो वहीं रैसलमेनिया 33 में फैंस को द अंडरटेकर की रिटायरमेंट देखने को मिली। इस दौरान कई सारे रिकॉर्ड्स भी टूटे, आइए एक-एक करके इन रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। -गोल्डबर्ग ने 2016 में वापसी कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने फास्टलेन 2017 में केविन ओवंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। गोल्डबर्ग ने 4,831 दिनों के बाद WWE टाइटल को अपने नाम किया था, जोकि 2 WWE टाइटल के बीच का सबसे बड़ा गैप है। उन्होंने फैबुलस मूलाह के 4,469 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ा -गोल्डबर्ग ने जहां एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया, वहीं उनका सबसे फेमस रिकॉर्ड टूट भी गया। असुका ने गोल्डबर्ग के 173 मैचों की स्ट्रीक को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान बनाया। WWE डैब्यू के बाद असुका अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। -2017 WWE हैल इन ए सैल में नटालिया का सामना WWE चैंपियनशिप मैच में शार्लेट के साथ हुआ। ये उनकी 44वां पीपीवी अपीयरेंस थी जोकि किसी भी महिला रैसलर द्वारा सबसे ज्यादा पीपीवी में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड है। नटालिया ने 2008 के बैकलैश में अपना पहला पीपीवी मैच लड़ा था। -नवंबर 2017 को शार्लेट ने नटालिया को हराकर WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। शार्लेट पहली महिला सुपरस्टार बनीं जिन्होंने NXT, रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती। कुल 41 महीनों के WWE कार्यकाल में उन्होंने 7 चैंपियनशिप जीती हैं। -क्रिस जैरिको 2017 के रॉयल रम्बल मैच में 1 घंटे 13 मिनट तक डटे रहे। क्रिस जैरिको रम्बल मैचों में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले सुपरस्टार बन गए हैं, उऩ्होंने अब तक रम्बल मैच में 4 घंटे 56 मिनट बिताए हैं। उन्होंने ट्रिपल एच के रिकॉर्ड को तोड़ा है। -रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच को सैथ रॉलिंस के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। ये उनकी 12वीं रैसलमेनिया हार थी, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications