6 WWE Superstars जिन्होंने सबसे ज्यादा बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है

WWE WrestleMania में कई सारे सुपरस्टार्स ने मेन इवेंट किया है
WWE WrestleMania में कई सारे सुपरस्टार्स ने मेन इवेंट किया है

WWE WrestleMania 38 के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। कई सालों से इस इवेंट का आयोजन हो रहा है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के मेन इवेंट काफी अहम रहते हैं और किसी भी WWE सुपरस्टार के लिए इसमें हिस्सा लेना काफी बड़ी बात है। कई सारे दिग्गजों को WrestleMania जैसे बड़े शो में मेन इवेंट करने का मौका मिला है।

कुछ सुपरस्टार्स एक या दो बार मेन इवेंट में नजर आए हैं। हालांकि, चुनिंदा ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें WrestleMania में काफी बार मेन इवेंट मैच लड़ने का मौका मिला है। इस आर्टिकल में हम 6 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार WrestleMania मेन इवेंट किया है।

6- रोमन रेंस (WWE WrestleMania में 5 मेन इवेंट्स)

रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लगातार 4 बार मेन इवेंट किया है और यह सही मायने में काफी बड़ी बात है। रोमन रेंस का पहला मेन इवेंट WrestleMania 31 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और सैथ रॉलिंस के खिलाफ आया था। इस मैच में रोमन की बड़ी हार हुई थी। उन्होंने अगले ही साल फिर मेन इवेंट किया और ट्रिपल एच को हराया था।

मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन ने WrestleMania 33 में द अंडरटेकर को पराजित किया था। WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ था लेकिन इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रेंस ने इसके बाद WrestleMania 37 में मेन इवेंट किया था और इसमें उन्होंने ऐज और डेनियल ब्रायन को पराजित किया था। वो WrestleMania 38 में भी मेन इवेंट करते हुए नजर आएंगे और अपने रिकॉर्ड को बढ़ाएंगे।

5- जॉन सीना (5 मेन इवेंट्स)

youtube-cover

जॉन सीना को WWE इतिहास के सबसे बड़े दिग्गजों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने अब तक 5 बार WrestleMania में मेन इवेंट किया है। वो 2006 और 2007 की WrestleMania में मेन इवेंट करते हुए नजर आए थे। इन दोनों ही मैचों में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी और यहां से उनके टॉप स्टार बनने के सफर की शुरुआत हुई थी।

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WrestleMania 27 में द मिज़ के खिलाफ मैच लड़ा था और इसमें उनकी हार हुई थी। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 28 और 29 में द रॉक के खिलाफ मैच लड़े। पहले मुकाबले में सीना की हार हुई लेकिन अंतिम WrestleMania मेन इवेंट में उन्हें बड़ी जीत मिली थी।

4- शॉन माइकल्स (5 मेन इवेंट्स)

youtube-cover

शॉन माइकल्स को मिस्टर WrestleMania कहा जाता था। इस दिग्गज रेसलर ने भी 5 बार मेन इवेंट किया है। उन्होंने WrestleMania 12 में ब्रेट हार्ट के खिलाफ मेन इवेंट किया था और इस मुकाबले में उन्हें एक बड़ी मिली थी। इसके बाद उन्होंने 4 अन्य मौकों पर भी मेन इवेंट मैचों में हिस्सा लिया।

उन्होंने WrestleMania 14 में स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ मैच लड़ा था। इसके अलावा वो 2004 में एक ट्रिपल थ्रेट मेन इवेंट का हिस्सा थे। 2007 के WrestleMania में जॉन सीना के खिलाफ मेन इवेंट मैच में उन्हें हार मिली। उनका अंतिम WrestleMania मेन इवेंट मैच द अंडरटेकर के खिलाफ WrestleMania 26 में आया था।

3- द रॉक (5 मेन इवेंट्स)

youtube-cover

द रॉक अब WWE में कम नजर आते हैं लेकिन पहले वो कंपनी का एक अहम हिस्सा थे। रॉक ने कई बार WrestleMania इवेंट में हिस्सा लिया है। उन्होंने WrestleMania 28 में जॉन सीना को एक यादगार मुकाबले में पराजित किया था। इसके अलावा वो दो बार मेन इवेंट में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का सामना कर चुके हैं।

इसके अलावा दिग्गज सुपरस्टार ने साल 2000 के WrestleMania मेन इवेंट में भी हिस्सा लिया था। इस मैच में उनकी हार हुई थी। द रॉक का अंतिम मेन इवेंट मैच जॉन सीना के खिलाफ WrestleMania 29 में आया जहां सीना ने रॉक को पराजित किया था। यह अंतिम मौका था जब रॉक WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा बने थे।

2- ट्रिपल एच (7 मेन इवेंट्स)

youtube-cover

ट्रिपल एच ने कई सारे WrestleMania मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान वो ढेरों मौकों पर मेन इवेंट करते हुए नजर आए हैं। दरअसल, इस दिग्गज ने 7 मौकों पर मेन इवेंट किया है। वो पहली बार साल 2000 में मेन इवेंट करते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्हें रोक पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया।

वो साल 2002, 2009, 2004, 2005, 2006 और 2016 के WrestleMania मेन इवेंट्स में भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ मौकों पर जीत दर्ज की वहीं कई मैचों में इस दिग्गज को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उनका अंतिम मेन इवेंट रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania 32 में आया था जहां उनकी हार हुई थी।

1- हल्क होगन (8 मेन इवेंट्स)

youtube-cover

हल्क होगन को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्होंने WrestleMania में सबसे ज्यादा मेन इवेंट करने का रिकॉर्ड बनाया है और इसे तोड़ना किसी भी रेसलर के लिए मुश्किल रहेगा। होगन ने शुरुआती 9 WrestleMania मेन इवेंट्स में से 8 में हिस्सा लिया है।

उन्हें सिर्फ WrestleMania 4 में मेन इवेंट करने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा वो WrestleMania 1 से 9 में लगातार मेन इवेंट करते हुए नजर आए। होगन उस समय रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। किसी भी WWE सुपरस्टार के लिए ऐसा कुछ करना काफी बड़ी बात है।

Quick Links