2- WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच (द गेम)

मैकमैहन-हेल्मस्ले एरा की शुरूआत होने के बाद से ही WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच ने खुद को द गेम कहना शुरू कर दिया था और इसका मतलब यह था कि वह खुद को WWE का टॉप सुपरस्टार मानते थे। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि पहले ओवन हार्ट को द गेम कहकर पुकारा जाता था।
हालांकि, ओवन हार्ट की मृत्यु के बाद उन्हें सम्मान देने के लिए ट्रिपल एच ने यह निकनेम खुद को दिया था। इसके अलावा ट्रिपल एच को सेरेबल एसासन और द किंग ऑफ किंग्स जैसे निकनेम्स से जाना जाता है।
1- WWE लैजेंड द रॉक (पीपल्स चैंपियन)

द रॉक के रॉकी मेविया के रूप में डेब्यू के बाद फैंस उन्हें पसंद नहीं करते थे। इसके बाद नेशन ऑफ डोमिनेशन और द कॉरपोरेशन के रूप में रन ने उन्हें फैन फेवरिट बना दिया था। इसके बाद साल 1999 में द रॉक ने पीपल्स चैंपियन निकनेम अपनाया और इस निकनेम के अनुसार, बिना किसी टाइटल के भी रॉक फैंस के नजर में चैंपियन थे।
इस निकनेम की वजह से रॉक टॉप पर पहुंच गए और इसी के साथ वह कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे थे। यही नहीं, यह निकनेम रखने की वजह से रॉक का विंस मैकमैहन के साथ फ्यूड शुरू हो गया था क्योंकि विंस को पीपल (लोगों) से दिक्कत थी। इस प्रकार, फैंस और रॉक के बीच में रिश्ते और मजबूत हो गए थे।