6 सुपरस्टार जिनकी एंट्रैंस थीम में जल्द बदलाव होना चाहिए

प्रो रैसलिंग में एक रैसलर के लिए जितना जरूरी सिग्नेचर मूव हैं, उतना ही जरूरी हैं उसका एंट्रैंस थीम भी हैं। इससे उसको एक अलग पहचान मिलती हैं और फैंस भी उसको काफी पसंद करते हैं। एंट्रैंस थीम से फैंस को एक रैसलर का पहला अनुमान मिलता हैं, जोकि लंबे समय के लिए रहता हैं। इसकी मदद से फैंस की भावनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की थीम थी। कुछ सुपरस्टार की एंट्रैंस थीम एक जैसी होती हैं, जैसे कर्ट एंगल और हल्क होगन की थी 'रियल अमेरिकन'। जिस भी सुपरस्टार की एंट्रैंस थीम अच्छी होगी, उसका छवि फैंस के सामने अच्छी बन सकती हैं। आइये 6 ऐसे सुपरस्टार पर नज़र डालते हैं, जिन्हें अपनी एंट्रैंस थीम को बदलना चाहिए। 6- नताल्या natty1-1467058678-800

Ad
जिम हार्ट की बेटी नताल्या प्रो रैसलिंग में काफी प्रसिद्ध फैमिली में से आती हैं। उन्हें इस कंपनी में लगभग 10 साल हो गए हैं और वो विमेंस डिवीजन में काफी अनुभवी भी मानी जाती हैं। नताल्या काफी टैलेंटिड रैसलर हैं, लेकिन उनका किरदार हमेशा से ही अपनी फैमिली की इज्ज़त पर ही निर्भर करता नज़र आया हैं। नताल्या हाल ही में विलन बनी हैं और उनके पास यही मौका हैं कि वो अपनी खुद की कोई पहचान बनाए। इसकी शुरुआत उनके एंट्रैंस थीम से होनी चाहिए, जोकि उनके अंकल ब्रेट हार्ट से मिलता हैं। हालांकि ब्रेट हार्ट की थीम काफी प्रसिद्ध हैं, वो उनके नाम से जुड़ा हुआ हैं, नाकी नताल्या के नाम से।
Ad
नतलाया को अपने लिए कोई अलग थीम चाहिए, जो उनकी छवि से मिलता हो।
Ad
5- डॉल्फ जिगलर dolph1-1467058701-800
डॉल्फ जिगलर का WWE करियर काफी खराब चल रहा हैं। अगर WWE ने जिगलर को उनके करियर में एक पुश दे दिया होता, खासकर 2013 में जब वो पूरी फॉर्म में थे, तो अब वो एक मेन इवेंट के स्टार होते। डॉल्फ की हाल ही में WWE में अहमियत काफी कम हो गई हैं। जिस तरह वो जिगलर लगातार एक के बाद मैच हारे जा रहे हैं, उससे उनके फैंस काफी दुखी हैं। जिगलर को एक नए एंट्रैंस थीम की जरूरत हैं, क्योंकि "शो ऑफ" जैसा उनमे अब कुछ नज़र ही नहीं आता। नया थीम उन्हें नई ऊर्जा देगा, जिससे वो अपना करियर संभाल सकते हैं।
Ad
जैसे की अब ब्रैंड स्पिलट आने वाला हैं, तो क्या पता उन्हें मेन इवेंट में आने का मौका मिल जाए।
Ad
4- एजे स्टाइल्स aj-styles-1-1464508153-800

एजे स्टाइल्स का नया WWE थीम सॉन्ग उन्हें बिल्कुल भी सूट नहीं करता, खासकर कि अब वो एक विलन हैं। हिप हॉप और एजे का किरदार दोनों एक साथ नहीं जाते, क्योंकि उनके सॉन्ग में "फार्मर्स स्ट्रेंथ" जैसे शब्द भी मौजूद हैं। इसके अलावा वो क्या कर सकते हैं? एजे को एक हाई एनर्जी थीम चाहिए, जो उनके रैसलिंग स्टाइल को सूट कर सके। उन्हें बस उनके न्यू जापान के थीम को सुनना चाहिए और पता चल जाएगा कि उनके लिए क्या बेहतर हैं। 3- सिजेरो cesaro-1467058763-800 सिजेरो WWE में इस समय सबसे पोपुलर रैसलर्स में हैं और उनकी इनरिंग क्षमता उन्हें खास बनती है। हालांकि उन्हें कई बार आलोंचना भी हुई हैं, क्योंकि वो माइक पर अच्छा नहीं बोलते और फैंस से ज्यादा नहीं जुडते। एक चीज जो उनकी बिल्कुल मदद नहीं कर सकती, वो हैं उनकी एंट्रैंस थीम, जोकि काफी समय से एक ही हैं। उसकी आवाज किसी एंबुलेंस के सायरन जैसी हैं, जो काफी बेकार हैं। सिजेरो खुद भी इसके बहुत बड़े फैंन नहीं हैं. उन्हें जल्द ही नई एंट्रैंस थीम चाहिए, जो उनकी किरदार को निखार सके और वो अपनी काबिलियत दिखा सके। अगर सिजेरो को अगले लेवल पर जाना हैं, तो यह थीम उन्हें रोकेगी। 2- रोमन रेंस roman3-1467058790-800 जब शील्ड टूटी थी, तो रोमन रेंस ने शील्ड की थीम और लुक को आगे बढ़ाया और अपने पास रखा। शुरुआत में तो यह अच्छा लग रहा था , लेकिन अब यह बात उनके खिलाफ जाती नज़र आ रही हैं। फैंस भी अब रेंस का समर्थन नहीं करते और यह उनके लिए खतरे की घंटी हैं। इसके पीछे का कारण यह हैं कि उनकी छवि अभी भी शील्ड वाली ही हैं, उनका अपना किरदार नज़र नहीं आता। इसी बीच सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ ने अपने आप को आगे बढ़ाया और खुद को एक अलग ही लेवल पर ले गए। वहीं रोमन अभी भी शील्ड के थीम पर ही बाहर आते हैं। अब समय आ गया हैं कि रेंस को एक नया थीम दिया जाए, जब वो अपना बैन खत्म करने के बाद वापस आए और उनके लुक में भी थोड़ा बदलाव किया जाए। रोमन को एक ऐसी थीम चाहिए, जो उनके किरदार से मेल खाए और उनको अपने आप को साबित करने में मदद करे। 1- सैथ रॉलिंस seth2-1467058810-800 सैथ रॉलिंस अब पूर्व 2 टाइम WWE चैम्पियन रह चुके हैं और वो WWE का फ्यूचर भी हैं, लेकिन उनकी एंट्रैंस थीम की आवाज काफी साधारण हैं, जैसे की WWE 2k16 के रैसलर की थीम हो। रॉलिंस की जो थीम, जोकि शील्ड के टूटने के बाद बनी, वो काफी बेकार हैं और किसी भी मेन इवेंट स्टार को वो शोभा नहीं देती। रॉलिंस को एक ऐसी थीम चाहिए, जो उनके किरदार को और निखारे, जोकि आगे तक चल सके। WWE के पास मौका भी हैं कि वो उनका थीम बदले, क्योंकि वो हाल ही में इंजरी से वापस आए हैं और अब उन्हें एक नया स्लोगन, नया रूप देना चाहिए, जिससे यह निखर सके। लेखक- प्रत्यय घोष, अनुवादक- मयंक महता

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications