6 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2018 में हील बन जाना चाहिए

बेबीफेस वैसे तो काफी लोकप्रिय होते हैं, पर कई रैसलर्स के लिए हील किरदार फायदेमंद रहा है और वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। अगर आप ध्यान देंगे तो इस समय कई ऐसे रैसलर्स हैं जिन्हें 2018 में हील बन जाना चाहिए।

Ad

#1 रोमन रेंस

विंस इन्हें WWE का अगला चेहरा बनाना चाहते हैं। पिछले साल शील्ड रीयूनियन के बाद वो थोड़े फैंस के प्रिय हुए थे। कम्पनी उन्हें एक एकल प्रतियोगी के रूप में लोकप्रिय करना चाहती है, पर सीना के साथ पिछले साल हुए फिउड में उनके माइक स्किल्स की काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने इसमें सुधार किया है। ये माना जा रहा है कि उनके और ब्रॉक के बीच रैसलमेनिया 34 पर टाइटल के लिए लड़ाई होगी और ये एक बेबीफेस रेंस के लिए अच्छा नहीं होगा। अगर वो हील बन जाते हैं तो ये 2018 का सबसे अच्छा फैसला होगा।

#2 साशा बैंक्स

डिवाज़ रेवोल्यूशन के दौरान उनकी एंट्री एक हील के तौर पर हुई थी और NXT में भी वो एक हील ही थी। उनके शार्लेट के साथ एक बेबीफेस के रूप में फाल्स काउंट एनीवेयर मैच कमाल था। उसके बाद इन्हें पुश मिलना बंद हो गया और पहले एक मिडकार्ड प्लेयर से अब वो एक अंडरडॉग बन गई हैं। क्राउड उनकी एंट्री पर काफी उत्साहित हो जाता था, पर अब वो बात नहीं है। उन्हें अपना पुराना स्थान पाने के लिए एक हील टर्न करना ही पड़ेगा।

#3 रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन के करियर में 2006-2010 के बीच का दौर उनके हील रूप के लिए जाना जाता है। वो जबसे वापस आए हैं तबसे एक बेबीफेस बने हुए हैं और ये फैंस के साथ साथ उन्हें भी परेशान कर रहा है।

एज और क्रिस्चियन पॉडकास्ट में उन्होंने खुद ये माना था कि उन्हें एक हील का रूप पसन्द है। अब 'RKO आउट ऑफ नोवेयर' एक हील के लिए अच्छा है, बेबीफेस के लिए नहीं। इसके साथ ही अगर खुद रैसलर ऐसा चाह रहा है तो उसे वो टर्न देना चाहिए।

#4 बेली

बेली का NXT में काम अच्छा रहा है। उनका असुका, शार्लेट और बैकी लिंच के साथ मैच कमाल रहा है, और NXT टेकओवर: ब्रूकलिन पर साशा बैंक्स के साथ उनका मैच WWE के इतिहास में सबसे अच्छा था।

वो बच्चों और औरतों के बीच काफी फेमस हैं पर उन्हें और फैंस का ध्यान भी प्राप्त होना चाहिए। इसके लिए एक हील के तौर पर वो ये जता सकती हैं कि किस तरह उन्हें रॉ पर स्वीकार नहीं किया जा रहा। उनका किरदार रुक सा गया है, और हील टर्न उसका इलाज है।

#5 डीन एम्ब्रोज़

डीन इकलौते ऐसे रैसलर हैं जो एक बेबीफेस होकर भी रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स की तरह से प्रसिद्धि नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। उनका किरदार एक कॉमेडी वाले जैसा है और अबतक 2014 में शील्ड के टूटने के बाद वाले एक हील डीन को हमने नहीं देखा है। वो काफी समय से लगातार काम कर रहे हैं (ये चोट छोड़कर), तो क्यों ना उन्हें एक हील रूप में लाया जाए, क्योंकि उनका ल्युनाटिक रूप लोगों के साथ ज़रूर कनेक्ट करेगा।

#6 सैथ रॉलिन्स

2014 में जब ये शील्ड के अपने साथियों पर अटैक करने की वजह से हील बने थे तो इन्होंने एक साथ यूनाइटेड स्टेटस और WWE चैंपियनशिप जीती थी। ऐसा करने वाले वो पहले रैसलर थे। इन्होंने अपने हील टर्न के दौरान काफी कुछ पाया, पर तभी ये चोटिल हो गए और जब ये वापस आए तो फैंस बेहद उत्साहित हो गए जबकि ये तब भीे हील थे। ट्रिपल एच के साथ हुए फिउड ने इन्हें बेबीफेस बना दिया। शील्ड रीयूनियन ने इनके किरदार को फायदा दिलाया है, पर एक हील किरदार इनके लिए ठीक रहेगा, और अगर ये रैसलमेनिया 34 पर रेंस के खिलाफ हील बन जाते हैं, तो ये एक अच्छा कदम होगा। लेखक: एन जोसफ, अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications