6 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 10 से ज्यादा बार वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम किया है

WWE दिग्गज ट्रिपल एच (14 वर्ल्ड टाइटल)

Ad
Enter caption

ट्रिपल एच ने हाल ही में इस इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए है। कंपनी में काफी लंबे समय से वो हैं। रिंग में सबसे बड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर हमेशा वो उभर कर आए। साल 1995 में जब ट्रिपल एच ने डेब्यू किया था तो उन्हें पुश नहीं दिया गया था। कई हार इस दौरान उन्हें मिली थी। 1997 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट ट्रिपल एच ने जीता था। साल 1999 में रॉ में मैनकाइंड को हराकर ट्रिपल एच ने पहली बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद दो दशक करीब दर्जन टाइटल वो अपने नाम कर चुके हैं। कई रेसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा ट्रिपल एच बन चुके हैं। ट्रिपल एच अभी तक 14 बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं। 2016 रॉयल रंबल में मैच में उन्होंने 14वीं बार वर्ल्ड टाइटल को जीता था। इसके बाद रेसलमेनिया 32 में रोमन रेंस के खिलाफ वो इसे हार गए थे।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना (16 वर्ल्ड टाइटल)

Enter caption

जॉन सीना के नाम और काम से हर कोई वाकिफ हैं। साल 2002 में जॉन सीना ने WWE में डेब्यू किया था। अपने गिमिक के कारण वो जल्द ही फैंस के बीच फेमस हो गए थे। साल 2005 में WWE ने इस बात का निर्णय ले लिया था कि जॉन सीना को सबसे बड़े स्टार कंपनी का बनाना है।रेसलमेनिया 31 में जॉन सीना ने जेबीएल को हराकर पहली बार WWE टाइटल अपने नाम किया था। इसके अगले 10 साल में जॉन सीना सबसे बड़े सुपरस्टार कंपनी के बन गए। कई रेसलमेनिया को उन्होंने हैडलाइन किया और चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की। 16 बार वर्ल्ड टाइटल उन्होंने अपने नाम किया। साल 2017 रॉयल रंबल पीपीवी में एजे स्टाइल्स को हराकर जॉन सीना ने रिक फ्लेयर की बराबरी की थी। इसके बाद जॉन सीना पार्ट टाइमर की भूमिका में है। हॉलीवुड में वो अपना करियर बना रहे हैं।

Ad

रिक फ्लेयर (16 वर्ल्ड टाइटल)

8 बार NWA चैंपियन, 6 बार WCW चैंपियन, 2 बार WWE चैंपियन रिक फ्लेयर को प्रो रेसलिंग का बेताज बादशाह कहा जाता है। WWE में रिक फ्लेयर ने अपने करियर का बेस्ट पार्ट दिखाया। WCW के बाद साल 2001 सर्वाइवर सीरीज में वो WWE में आए थे। रेसलमेनिया 24 में शॉन माइकल्स के रिटायरमेंट तक रिक फ्लेयर हमेशा एक्टिव प्रतिद्वंदी रहे। रिक फ्लेयर को दो बार WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। 1981 में डस्टी रोड्स को हराकर पहली बार रिक फ्लेयर ने NWA वर्ल्ड टाइटल जीता था। इसके बाद कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रिक फ्लेयर का रिंग स्टाइल काफी प्रसिद्ध रहा है। इसी वजह से उन्हें बेस्ट रेसलर कहा जाता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications