WWE फैंस होने के नाते हम जानते हैं कि एजे स्टाइल्स WWE के लिए एक उपहार की तरह है। NJPW के बाद WWE में आने के बाद वह WWE में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके है। एजे स्टाइल्स WWE में इस टाइम सबसे बड़े चमकते सितारे है। बहुत ही कम समय में स्टाइल्स ने सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया है। उन्हें अब ऐसे रैसलर्स में गिना जाता है जो रिंग में कदम रखते ही खलबली मचा देते हैं। और रिंग में देखने में ऐसा लगता है कि फैंस तो बस अब सिर्फ एजे स्टाइल्स के आऩे का इंतजार करते है। एजे स्टाइल्स ने WWE में 9 महीने में WWE वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया था। 2016 रॉयल रंबल के बाद एजे स्टाइल्स को कोई भी नीचें गिरा नहीं पाया है उन्होंने दुनिया कोे दिखा दिया है कि वह कितने महत्वपूर्ण है। स्मैकडाउन पर अपार सफलता हासिल करने के बाद उनके मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।