फोटो गैलरी: रोमन रेंस की 7 दुर्लभ तस्वीरें जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए

trips-dsads-1457195081-800

रेसलिंग के प्रशंसकों के बीच रोमन रेंस एक जाना पहचाना नाम है। इस वक्त वह WWE के चेहरे हैं। सामोआ का ये सुपरमैन WWE से जुड़े हर प्रोमोशन का फ्लैगबेयरर रेसलर हैं। WWE रोमन रेंस को अगले जॉन सीना के तौर पर देखकर उन्हें प्रोजेक्ट कर रही है। रोमन रेंस ने अपने काम से दुनिया भर में काफी सारे फैंस बनाए हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं। हम बिना देर किए आपको रोमन रेंस की 7 दुर्लभ तस्वीरें दिखा रहे हैं:

#7 द शील्ड ट्रिपल थ्रेट

WWE के असंख्य फैन को रोमन रेंस, सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज के बीच हुआ सबसे बड़ा ट्रिपल थ्रेट मुकाबला सबको याद होगा। एफसीडब्लू में हुआ ये मुकाबला आज भी लोगों के जहन में ताज़ा है। डीन एम्ब्रोज, रोलिंस और लीकी(रोमन रेंस) के बीच हुए इस मुकाबले में दर्शकों को सबकुछ देखने को मिला था। जो एक रेसलिंग के फैन को चाहिए। मुकाबले का वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है।

#6 बेसबाल पर हाथ आजमाते रेंस

tumblr_ntcl6mfqgp1trs0nzo7_400-1457193909-800

हम जब छोटे होते हैं तो हर चीज में हाथ आजमाते हैं। रेंस का भी बचपन कुछ ऐसा ही बीता है। रेंस ने बचपन में बेसबाल पर हाथ अजमाया था। इस बारे में रेंस खुद कहते हैं कि वह जल्द ही लड़ाई पर उतारू हो जाते थे। साथ ही वह खेल में काफी आगे बढकर हिस्सा लेते थे। जिसकी वजह से उनके अंदर तेजी है। फ्लोरिडा शेरिफ में आकर उनकी आदतों में अच्छा बदलाव हुआ था। साथ ही उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल गोल को अचीव करने में लगाया।

#5 द वाइब्रेंट सामोअंस

tumblr_nje87npeis1u42nzqo2_500-1457193560-800 (1)

रेंस और द उसोस का रिश्ता बचपन से ही बहुत प्यारा है ऐसा हम नहीं बल्कि ये तस्वीर कहती है। रेंस और उसोस ने अपने बचपन की सुनहरी यादों पर कई बार बात की है। इस तस्वीर में उसोस और रेंस के आपसी रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। इन चचेरे भाइयों की और कई तस्वीरें हैं लेकिन ये मासूम तस्वीर कफी कुछ इनके बारे में कहती है।

#4 टीनएज रेंस

roman-reigns-childhood-1457193144-800

रोमन रेंस की माइक पर बोलने की क्षमता पर सवाल उठाया जा सकता है। लेकिन उनके रिंग स्किल पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। ये तस्वीर उनके टीनएज की जिससे उनके स्पोर्ट्स स्किल को अच्छे से समझा जा सकता है। उनके शरीर की बनावट एक फुटबॉलर की तरह है। ऐसे में विंस मैकमेहन उन्हें WWE का अगला बेबीफेस रेसलर बनाना चाहते हैं। ऐसे में वह आगामी रेसलमेनिया में हेडलाइन बनकर आ सकते हैं।

#3 लीकी

144521bf078357e891657328f99035bf-1457192605-800

इस तस्वीर से रोमन रेंस की प्रतिभा आकलन किया जा सकता है। WWE ने उन्हें इसीलिए मुख्य रोस्टर में प्रमोट किया है। ऐसा वह FCW के दिनों में दिखते थे। जहां वह लीकी नाम से जाने जाते थे। रोमन रेंस बनने में वास्तव में उनके लीकी नाम ने ज्यादा मदद की थी। लीकी नाम से वह जब लगातार हार रहे थे, तो उन्होंने अपना नाम रेंस रख लिया था। इससे उन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई। अगर इस तस्वीर में देखें तो सामोआ के इस रेसलर का चरित्र पूरी तरह से असफल रहा था। लेकिन लीकी के बाद उन्होंने अच्छा खासा आकार लिया।

#2 चौथी पीढ़ी के सामोआ

54bdd5f5ede2d1d8f33d9c63995d069a-1457192126-800

ये तस्वीर रेंस के फुटबॉल खेलने वाले दिनों की है। जिसमें वह और द उसोस नजर आ रहे हैं। अपने चचेरे भाइयों के साथ रेंस ने फिलाडेल्फिया की ईगल्स जर्सी में नजर आ रहे हैं। रेंस और उनके चचेरे भाई उसोस की आपस में काफी अच्छी बोन्डिंग है। जिससे WWE और विंस भी अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। WWE टीवी पर अक्सर इनकी तिकड़ी धमाल मचाती हुई नजर आती है। #1 फुटबॉल में असफलता मिली maxresdefault-18-1457191528-800 ये तस्वीर रेंस के फुटबॉल खेलने के दिनों की है। WWE में खेलने से पहले वह फुटबॉल खेलते थे, जहां वह असफल साबित हुए थे। रेंस के करियर की छोटा इतिहास कुछ इस तरह था: मिन्नेसोटा वाइकिंग और जैकसोंविल्ली जगुआर्स के साथ खेलने के बाद वह कनाडियन फुटबॉल लीग में ऐडमाटन एस्किमो के साथ खेला था। उसके बाद वह हैमिलटन टाइगर्स-कैट्स के लिए खेले थे। उसके कुछ दिन बाद उन्हें एस्किमो ने रिलीज कर दिया और फुटबॉल का उनका करियर तभी इतिहास बन गया। लेखक-लेनार्ड, अनुवादक-मनोज तिवारी