बर्थडे स्पेशल: द ग्रेट खली के बारे में 7 चौंकाने वाली बातें

Ankit

27 अगस्त 1972 में द ग्रेट खली का जन्म घिरैना, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। आज WWE के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली का 42वां जन्मदिन है। 7 फुट 1 इंच लंबे और 157 किलो के द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा हैं। 2014 में WWE छोड़ने के बाद से खली ने पंजाब में रैसलिंग अकेडमी शुरु की और तब से उन्होंने अपने आपको उसी में व्यस्त रखा है। द खली का नाम भारत और रैसलिंग कम्यूनिटी में किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। खली ने 2006 में डैब्यू करने के बाद द अंडरटेकर पर अटैक किया और तुरंत ही वो पूरी दुनिया के रैसलिंग फैंस के बीच फेमस हो गए। साल 2007 में उन्होंने 20 मैन बैटल रॉयल में जीत हासिल की और WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। द खली ने अपने WWE करियर में कई दिग्गजों को धूल चटाई। आइये नज़र डालते हैं ग्रेट खली के बारे में 7 आश्चर्यजनक तथ्यों पर:

Ad

उनकी बैक स्टेज में बिग शो से रियल फाइट हो गई थी

youtube-cover
Ad

बिग शो कुछ साल पहले 'टॉक इज़ जैरिको' में नज़र आये थे। जहां जैरिको ने ग्रेट खली और उनके बीच रियल फाइट का जिक्र किया। जैरिको ने इसे गॉडजिला और किंग कोंग के बीच की फाइट बताई। बिग शो ने बताया कि खली ठीक से इंग्लिश नहीं जानते थे इसलिए उनकी कही हुई बातों पर गलतफहमी हो गई थी। बिग शो के अनुसार खली प्रोफेशनल बॉक्सर की भांति उनसे भिड़ने लगे थे। दोनों ही रैसलर्स नीचे गिर गए थे और बिग शो के ऊपर खली थे। WWE लॉकर रूम में सभी रैसलर्स इस फाइट की आज भी चर्चा करते हैं।

बिग बॉस के रनर अप

बिग ब्रदर से इंस्पायर बिग बॉस भारत में बेहद पॉपुलर शो है। यह एक विवादस्पद रियलिटी सीरीज है और इसके चौथे सीजन में ग्रेट खली कंटेस्टेंट थे और वह फाइनल तक पहुंचे थे। उन्होंने भले ही सीरीज नहीं जीता था लेकिन वह रनर अप रहे थे और बिग बोस हाउस के दो बार कप्तान भी रहे थे। शो में कोई भी बेड उनके लिए फिट नहीं होता था जिसके कारण क्रिएटर को उनके लिए अलग से बेड बनवाना पड़ा था।

उन्होंने मे यंग क्लासिक की प्रतिभागी को ट्रेनिंग दी है

कविता देवी WWE रिंग में आने वाली इकलौती भारतीय महिला रैसलर हैं। उनका बैक ग्राउंड वेट लिफ्टिंग है लेकिन उन्हें रैसलिंग रिंग में आने के लिए खली ने ट्रेनिंग दी है। खली भारत के जालंधर में अकेडमी चलाते हैं जिसका नाम है कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट। उनकी अकेडमी में 200-250 रैसलर्स ट्रेनिंग करते हैं और खली उन्हें तैयार करते हैं। खली के दो स्टूडेंट्स - सतेंदर डागर और लवप्रीत संघा ने WWE के साथ डील भी साइन की है।

वह वर्ल्ड टॉलेस्ट टैग टीम का हिस्सा रहें हैं

youtube-cover
Ad

वर्ल्ड की टॉलेस्ट टैग टीम WWE से नहीं बल्कि NJPW से आती है। ग्रेट खली इसमें एक्स WWE स्टार - एटिट्यूड एरा के जायंट सिल्वा के पार्टनर थे। दोनों ही करीब 7 फ़ीट 3 इंच लम्बे थे और उनका कंबाइंड वजन 800 पाउंड्स से भी ज्यादा थे। उनके यूनिट को क्लब 7 कहा जाता था और ग्रेट खली को इससे अमेरिका में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। दोनों जायंट्स ने मिलकर NJPW लेजेंड मासाहिरो चोनो के साथ टीम 2000 बनाई थी।

खली की बीवी चाहती थीं कि वह घर वापस आएं

youtube-cover
Ad

ग्रेट खली 2002 से हरमिंदर कौर से शादी-शुदा हैं। उनकी बीवी का स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट से कोई ताल्लुक नहीं है। डोमिनेंट जायंट के गिमिक के बाद खली को WWE में पंजाबी प्ले बॉय के रूप में बुक किया गया था और उन्होंने WWE लॉकर रूम की काफी रैसलर्स के साथ लिप लॉक (किस) किया था। लेकिन यह गिमिक उनकी बीवी को पसंद नहीं आया और वो चाहती थीं कि खली WWE छोड़कर वापस घर आ जाए।

खली ने हॉर्न्सवॉगल और मार्क हेनरी के साथ रोड ट्रिप की थी

खली ने बताया है कि अमेरिका में वह खुद को काफी अकेला महसूस करते थे। लेकिन उन्होंने इस दौरान कई रोड ट्रिप की हैं। खली ने हॉर्न्सवॉगल और मार्क हेनरी के साथ राइड किया है। रोड में उन्होंने खूब मज़े किए हैं और खली हॉर्न्सवॉगल को अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते थे। इस क्रू ने छह महीने तक साथ राइड किया है। रैसलिंग बिज़नेस से जुड़े सभी लोग खली के बारे में अच्छी बातें कहते हैं और उन्हें मस्तमौला करार देते हैं।

खली को शराब और सिगरेट से नफरत हैं

youtube-cover
Ad

अपने क्रू के साथ रहने के बाद भी खली ने कोई भी बुरी आदत नहीं की। हिमाचल प्रदेश में जन्मे द खली का जीवन अभाव में बीता और वह हमेशा से भगवान को मानते थे। उन्होंने शराब और तंबाकू का त्याग किया और मेडिटेशन का रुख किया। हॉर्न्सवॉगल ने बताया कि एक बार उन्होंने खली को हैमबर्गर ऑफर किया था लेकिन खली ने उसे नहीं खाया। खली अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और वैल्यूज का काफी सम्मान करते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications