7 चीजें जो Wrestlemania 33 से पहले जरुर होनी चाहिए

naka-1486563887-800

रैसलमेनिया 33 के सीजन की शुरुआत होने में बस कुछ ही समय बाकी रह गया है। हम देख सकते है कि साल के सबसे महत्वपूर्ण इंवेट के लिए WWE हेडक्वार्टर की तस्वीर कितनी अस्त व्यस्त दिख रही हैं। सभी के दिमाग में इस सीजन को आगे बढ़ाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। यह साल का वह समय होता है जब सभी को एक साथ पूरी तैयारियों में आना होता हैं। रैसलमेनिया जैसे बड़े इंवेट पर गलतियों के लिए कोई जगह नहीं हैं। योजना के हिसाब से इस साल के रैसलमेनिया के इस इवेंट को सफल बनाने की तैयारी हो रही हैं। इसके साथ सभी की निगाहें सुपरस्टार्स के स्वास्थ्य पर भी टिकी हैं, खास कर उन रैसलरों पर जो रैसलमेनिया पर मेजर मैच में जगह लेंगे। हालांकि इस क्षेत्र से चोटें आती हैं, मेडिकल स्टाफ और कंडीशनिंग कोच साथ मिलकर अपनी पूरी ताकत से कोशिश कर रहे हैं कि अचानक चोटों की बाधाओं को कम किया जाएं। अगर यहां पर चोटे नहीं भी आती तो भी इसके अलावा यहां पर बहुत सारा काम करने के लिए बाकी हैं। अब जब रोड टू रैसलमेनिया की शुरुआत हो गई है, तो सवाल यह उठता हैं कि कब और क्या इस समय के बीच होगा। इसके अलावा इस साल के रैसलमेनिया पर 75,000 प्रशंसकों की भीड़ की उम्मीद है और साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें WWE के इस बड़े इंवेट पर जमी रहेंगी। इसके साथ ही कई सारी ऐसी चीजें है जो WWE को रैसलमेनिया के इस सीजन के शुरुआत होने से पहले पूरी करनी होगी। इनमें से हम उन 7 चीजों के बारें में बात करेंगे जिन्हें WWE को गंभीरता से रैसलमेनिया 33 से पहले सही जगह पर ले जानें की जरुरत हैं:

नाकामुरा का डैब्यू और रैसलमेनिया के लिए बुकिंग

NXT इतिहास में नाकामुरा सबसे अच्छी तरह साइन किए गए। एक समय रैसलिंग एक्सपर्ट ने उन्हें अनटचेबल करार दिया था। उनका मानना था कि नाकामुरा कभी जापान छोड़ कर नहीं जाएंगे, लेकिन क्या हुआ, सह सभी जानते हैं। NXT में आने के बाद नाकामुरा ने निराश नहीं किया। NXT में उनका काम शानदार रहा है। वह बिना किसी प्रश्न के NXT के इस ब्रांड के इतिहास के सबसे करिश्माई, तकनीकी रूप से तेज NXT चैंपियन हैं। अब जब नाकामुरा ने बॉबी रूड के हाथो में NXT चैंपियनशिप गंवा दी, औऱ इस समय NXT चैंपियनशिप सही हाथों में हैं, इसको गंवाने के बाद नाकामुरा के पास कुछ साबित करने को नहीं हैं। कुछ लोगों का तर्क हो सकता है कि NXT को अपने रोस्टर पर नाकामुरा की जरूरत है, लेकिन हमारा मानना कि आप सिर्फ NXT की गहराई में जाकर देख रहे हैं। नाकामुरा के लिए NXT मजबूत था। नाकामुरा के रेसलमेनिया के लिए मेन रोस्टर पर डैब्यू करने के लिए उनके टैलेंट के लिए अच्छा साबित होने के अलावा, रैसलमेनिया पर सभवत: उनका प्रदर्शन उनके कार्ड की बुंकिग पर निर्भर करेगा।

सैथ रॉलिंस की वापसी

serth-1486563939-800

बहुत कम ऐसे स्टार होते हैं जिनका भाग्य सुपरस्टार सैथ रॉलिस की तरह बुरा होता है। इस खराब समय में वह अपने आप को खोजने में लगे हुए है। समोआ जो के साथ हुए विवाद से पहले सैथ रॉलिंस का सफर शानदार चल रहा था। WWE का मेडिकल स्टाफ और प्रशिक्षक दुनिया के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। अगर वहां पर रॉलिंस के थोड़ा भी स्वस्थ रहने की संभावना होगी तो रैसलमेनिया पर उनकी वापसी हो सकती हैं। वह जल्द ही इस मौके को सुनिश्चित करके रैसलमेनिया में जाना चाहेंगे। इसके साथ ही उनके पास सभी विकल्प, संसाधनों उनकी वापसी सुनिश्चित करेंगे।

जैरिको और ओवंस के बीच टकराव koy2j11-1486563974-800

केविन ओवंस और उनके दोस्त क्रिस जैरिको के बीच स्टोरीलाइन चल रही है। क्रिस जैरिको रॉ पर सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाले बने हुए हैं। यह स्पष्ट है कि यह दो कनाडाई रैसलर पूरे समय साथ रहे, और उनके बीच का तालमेल सर्वश्रेष्ठ रहा हैं, लेकिन कहावत है कि सभी अच्छी चीजों का अंत होने का समय आता हैं। जहां तक इस विशेष स्थिति को कोई भी खत्म होते नहीं देखना चाहेगा। लेकिन अगर अफवाहें सही साबित होती हैं कि जैरिको के कुछ समय के लिए WWE से कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे तो वह अपने संगीत के करियर पर ध्यान देंना चाहेंगे, तो इस मामले को देखते हुए जितनी जल्दी हो सके उनकी बीच विभाजन के लिए काम करना होगा।

द मिज का सामना करने के लिए ब्रायन को मंजूरी

mizdan-1486564057-800

इसमें कोई रहस्य नहीं है कि द मिज और ब्रायन एक दूसरे से कितनी घृणा करते हैं। कुछ हफ्ते पहले स्मैकडाउन लाइव के बाद हुए टांकिग स्मैक के एपिसोड में इसका नज़ारा देखने को मिला था। इस एपिसोड़ में उन दोनों के बीच बहस हो गई थी। समय के साथ यह समाप्त होता दिख रहा हैं लेकिन क्या वास्तव में इसका कोई मतलब था। सप्ताह दर सप्ताह इस एपिक एनकाउंटर होने के लिए दोनों के बीच उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता हैं। स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड के दौरान, आप इस मैच को लगभग देख सकते थे। जैसा कि हम सब जानते है कि ब्रायन को कुछ चोटो के कारण रिंग में रैसल करने की अनुमति नहीं है। इसकी बहुत कम उम्मीद है कि ब्रायन दोबारा रैसल करें, लेकिन एक संभावना हो सकती हैं कि उन्हें चिकित्सा प्रमाण मिल जाएं। यहां पर मिज के साथ केवल एक मैच होनें का सही तुक बनता है।

बैलर की वापसी finn3-1486564087-800

सैश रॉलिंस की तरह ही फिन बैलर की भी स्थिति वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण हैं। WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के साथ वह समरस्लैम पर घायल हो गए थे। उनके इस टाइटल जीत के साथ उनके कंधे पर एक गंभीर चोट लग गई। पिछले साल अगस्त में चोटिल होने के बाद फिन रिंग में वापसी करने के लिए अथक काम प्रयास कर रहे हैं। कई रिपोर्टों को देखते हुए हम यह कह सकते है कि संभवतः एलिमिनेशन चैंबर के ठीक बाद वह रैसलमेनिया पर वापसी कर सकते हैं। अगर वह वापसी करते हैं, हमें लगता है कि वह वापसी करेंगे, और उस समय यूनिवर्सल टाइटल केविन ओवंस के पास हो या किसी और के पास हो वह उसे बचाकर रखना होगा क्योंकि बैलर उसे अपने हाथों में वापस हासिल करना चाहेंगे।

चायना को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा

chyn2-1486564130-800

चायना विमेंस डिवीज़न की एक कमाल की और प्रभावशाली रैसलर थी। लेकिन जोआन मारी लौरेर की विरासत पर ग्रहण लगने लगा, जब वे WWE को छोड़ कर चली गयी। लेकिन इससे प्रो रैस्लिंग की दुनिया में चायना की अहमियत कम नहीं हुई। उनकी अकस्मात मौत ये बताती है कि रैसलर्स को हमारे मनोरंजन के लिए कितना कुछ सहना पड़ता है। साल 1999 में रॉयल रम्बल में 30 वें रैसलर के रूप में एंट्री कर के चायना ने इतिहास रचा और रम्बल मुकाबले में पहली महिला इंट्रान्ट बनी। उसी साल जून में चायना ने किंग ऑफ़ रिंग के लिए भी क्वालीफाई किया। उसी साल समरस्लैम के पहले WWF चैंपियनशिप के लिए प्रबल दावेदार वाले मैच में उन्हें मैनकाइंड के हाथों हार मिली। नो मर्सी पर चायना ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो कभी नहीं टूट सकता। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चायना ने जेफ जैरेट को हराया। यह कोई रहस्य नहीं कि चायना और ट्रिपल एच के बीच कुछ मनमुटाव था, लेकिन इस अब स्थिति में मतभेद को किनारे रखकर चायना कि विरासत को सम्मानित किया जाय, और मरणोपरांत उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाए, और उनके लिए यह सही जगह होगी।

ब्रे वायट जीते WWE चैंपियनशिप

wyatt3-1486564209-800

जिस तरह से वायट फैमली में चीजें चल रही हैं उसे देखते हुए इस रविवार को ब्रे वायट WWE चैंपियनशिप जीतने के पहली बार सबसे करीब हैं। हमारे साथ कई फैंस भी महसूस कर रहे होंगे की यह समय कुछ अलग करने का हैं और ट्रिगर खींच दिया जाय, और बेल्ट को उस रैसलर की कमर में नज़र आएं, जो वाकई इसके हकदार हैं। वह कोई और नही ब्रे वायट हैं। रैसलमेनिया पर रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच मुकाबला के लिए यह सबसे आसान तरीका हैं। हम अक्सर बदलाव के बारे में सुनते हैं और अब उसी बदलाव की जरुरत हैं। ब्रे वायट के बेल्ट जीतने के बाद आप को पता चलेगा कि आखिर बदलाव क्या हुआ, जो हम चाहते थे।