रोमन रेंस से जुड़ी 7 बातें जो WWE दर्शकों को भुलवाना चाहती है

raw_1129_photo_081-3130757002-1452416144-800

रोमन रेंस का करियर ग्राफ काफी मजेदार रहा है। उन्होंने FCW से बतौर रेसलर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोमन रेंस को NXT और मेन रोस्टर में शील्ड के सदस्य के तौर पर काफी वाहवाही मिली। शील्ड के दिनों में रोमन रेंस का सभी जगह से तारीफ मिलती थी। लोग उनमें भविष्य के WWE फेस को देखने लगे थे। जब शील्ड अलग हुई तो रोमन का काफी बड़ा पुश मिला। फैन्स रोमन रेंस में दूसरा जॉन सीना देखने लगे थे। हालाकि समाओन सुपरस्टार को इसका फायदा नहीं मिला। रोमन ने अपनी किस्मत को बदलने में कामयाबी हासिल की। लेकिन रोमन रेंस को लेकर कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे WWE चाहता है कि दर्शक उन्हें भूल जाएं। आइए उन्ही पर एक नजर डालतें हैं।

Ad

#7 प्रोमो

रोमन रेंस माइक पर ज्यादा अच्छे नहीं है। WWE ने उन्हें एक बातुनी के तौर पर पेश किया है। लेकिन ये दाव कई मौकों पर उल्टा पड़ा है। उनके काफी प्रोमो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। जिसने रोमन की छवि को धूमिल किया। शील्ड के दिनों में वो माइक पर कम ही दिखते थे। वो उसी रोल में ज्यादा अच्छे लगते। लेकिन जब वो एक सिंगल रेसलर के तौर पर सामने आए थे। तो WWE ने उनसे काफी सारे प्रोमो करवाए। चुप रहने वाला रोमन ज्यादा अच्छा था। अगर सिंगल्स में भी उन्हें उसी तरह इस्तेमाल किया जाता तो वो और ज्यादा कामयाब होते।

#6 उनका ओरिजनल पैशन

iia8f-pomwc-1452416069-800

रेसलिंग कभी भी रोमन रेंस की पहली प्राथमिकता नहीं थी। रेसलिंग फैमिली में पैदा होने के बावजूद रोमन की ज्यादा दिलचस्पी फुटबॉल में थी। वो फुटबॉल में ज्यादा कामयाबी हासिल करना चाहते थे। उनके उसके लिए पूरी जी जान लगा दी थी। उन्होंने जॉर्जिया टैक में अपनी छाप छोड़ी लेकिन उन्हें ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया थाय़ रोमन रेंस मिनीसोट्टा वाइकिंग्स में चले गए लेकिन करीब महीने बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। एडमोन्टन एस्कीमोस ने उन्हें साइन कर रिलीज कर दिया था। यहां से उनके फुटबॉल के सपने को करारा झटका लगा था। उसके बाद उन्होंने फुटबॉल को अलविदा कह दिया और अपना पेट पालने के लिए प्रोफेशनल बॉक्सिंग का सहारा लिया।

#5 लीकी

leakee-nxt-ej-wk-35791a616f27612f46106ad5f152c3a3-large-34854-1452308105-800

ट्रेनिंग के समय के दौरान प्रोफेशनल रेसलर्स के कुछ भुला देने वाले पल होते हैं। रोमन रेंस के साथ भी कुछ ऐसा ही था। रोमन रेंस नाम को लेकर भी एक कहानी है। ये काफी अच्छा नाम है। लेकिन FCW के दिनों में ऐसा नहीं था। रोमन रेंस लीकी नाम से रिंग में उतरते थे। किसी भी सुपरस्टार को ऐसा नाम बिल्कुल भी नहीं जचता। उऩ्होंने जो अनोई के नाम के साथ रेसलिंग स्टार्ट की। रोमन रेंस नाम इस्तेमाल करने से पहले वो रोमन लीकी इस्तेमाल करते थे।

#4 लगातार 3 हार

tantrum-1452415802-800

रोमन रेंस ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग के साथ की। बिना किसी एक्सपोज़र के वो WWE डेवलपमेंटल टैरिटरी में आ गए थे। रोमन रेंस ने रिची स्टीमबोट के खिलाफ अपना डैब्यू किया था और वो उस मैच में बुरी तरह से हार गए थे। FCW उन्हे पुश करने के मूड में जरा भी नहीं थी। अपने दूसरे मैच में रोमन रेंस आइडल स्टीवन्स उर्फ डैमियन सैंडो से हार गए थे। रोमन को तीसरे मैच में वेस ब्रिस्को से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने पहली जीत फाहद रैकमैन के खिलाफ हासिल की थी। वो FCW में नए थे, इसलिए उनको लगातार हार का सामना करना पड़ा।

#3 रॉक, रोमन रेंस के कज़न नहीं हैं

maxw640imageversiondefaultar-sad150229423-1452308161-800

लोग मानते हैं कि रोमन रेंस और रॉक कज़न हैं। लेकिन सच्चाई में इन दोनों सुपरस्टार्स का खून का कोई रिश्ता नहीं है। रॉक और रेंस के दादा जी का खून का रिश्ता था। इसी वजह से रोमन रेंस के परिवार और रॉक के परिवार का आपसी संबंध था। सगे कजन नहीं होने के बाद भी WWE लगातार इस आइडिया को आगे बढ़ा रही है। रॉक की मदद से रोमन को अच्छा दिखाने की कोशिश लगातार जारी है। लेकिन ये कन्सैप्ट पूरी तरह से फेल हुआ है। ऐसी और चीज जो कि WWE चाहती है कि दर्शक भूल जाएं और वो है कि रोज़ी रोमन रेंस के भाई है। ये दोनों किरदार आपस में मेल नहीं खाते। इन दोनों का एक साथ रिंग में आने के बारे मेंसोचा भी नहीं जा सकता।

#2 रोमन शील्ड का हिस्सा नहीं बनने वाले थे

kassius_ohno_photostudio_by_windows8osx-d5h86kh_crop_north-1452308240-800

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि रोमन रेंस की कामयाबी में शील्ड का काफी बड़ा योगदान रहा है। स्टेबल का हिस्सा होने के समय उनको कामयाबी मिली, इसी की वजह से वो लाइमलाइट में आए। हालांकि रोमन रेंस शुरुआत में शील्ड का हिस्सा नहीं बनने वाले थे। स्टेबल का आइडिया सीएम पंक के दिमाग में आया था। वो सैथ रॉलिन्स, डीन एम्ब्रोज और क्रिस हीरो को 3 की टीम में चाहते थे। लेकिन ट्रिपल एच ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। हंटर हीरो की जगह रोमन रेंस को चाहते थे। अगर ट्रिपल एच की सिफारिश नहीं होती तो रोमन रेंस इस जगह नहीं पहुंच पाते। उनका पूरा करियर इसी सिफारिश की वजह से बना।

#1 रॉयल रम्बल 2015 की जीत

044_sd_08122014sb_1002-1452308269-800

2015 का रॉयल रम्बल मैच रोमन रेंस के लिए काफी बड़ा साबित हुआ। ये डैनियल ब्रायन की वापसी के लिए नहीं था। रोमन रेंस इस मैच को जीतने के फेवरेट थे। ब्रायन की मौजूदगी की वजह से फैन्स रोमन रेंस को फ्लाइंग गोट के लिए कॉरपोरेट रिप्लेसमेंट के तौर पर देखने लगे थे। रोमन रेंस ने रॉयल रम्बल जीता। लेकिन उसके बाद दर्शकों से जो रिएक्शन मिला, उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी। फिलाडैल्फिया क्राउड से उन्हें बूज़ का सामना करना पड़ा था। द रॉक की मौजूदगी भी दर्शकों को ऐसा करने से नहीं रोक पाई थी। साल 2015 का रॉयल रम्बल को WWE दर्शकों के जेहन से मिटाना चाहती है। लेखक-रंजीथ रविंद्रन, अनुवादक- विजय शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications