WWE इतिहास के 7 सबसे खराब रैसलिंग किरदार

WWE में कोई रातों-रात स्टार नहीं बन जाता। मुझे आज भी याद है कैसे रॉकी मैविया टीवी पर अपने पहले शो के लिए किस तरह आए थे। बाद में वे द रॉक बने, लेकिन उनकी पहली जीत में वो जादू नहीं था जैसा हमे आज देखने मिलता है। दर्शकों को कौन से रैसलर की कौनसी बात पसंद आए इसे ढूंढने में समय लगता है। कईयों के लिए उनकी ख़राब शुरुआत और ख़राब होते जाती है। हर बार हम सबसे बेहतरीन रैसलर्स की चर्चा करते हैं, लेकिन इस बार मैं यहाँ पर थोड़ा ट्विस्ट ला रहा हूँ। सबसे ख़राब रैसलिंग किरदार के लिए कोई नुस्खा नहीं है। इसे लेकर कई बार बात हुई है। जी हाँ, आप कहीं से भी इस तरह की लिस्ट बना लीजिए इसपर डिबेट तो ज़रूर होगा। इसलिए ये रहे रैसलिंग इतिहास के 7 सबसे ख़राब रैसलिंग किरदार: 7: Oz

youtube-cover

केविन नैश का ये सबसे खराब रैसलिंग किरदार था। डीजल और न्यू वर्ल्ड आर्डर के पहले WCW में Oz नामक एक किरदार था और ये बड़ा ही घिनौना था। नैश हरे रंग के कपडे में आते और उनके बाल भी रंगे हुए थे। इसके अलावा हमे उनके साथ मुंचकिन्स को भी नहीं भूलना चाहिए, जो द आल पॉवरफुल के साथ आती थी। 6: जाइंट गोंजालेज

youtube-cover

जॉर्ज गोंजालेज अर्जेंटीना के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी थे जिनका ड्राफ्ट एटलांटा हॉक्स में हुआ था। हम ऐसा कह सकते हैं कि वें रिंग में जितने ख़राब हैं उतने ही ख़राब वें बास्केट के नीचे भी थे। वें विशाल काय के थे। उनकी हाइट करीब 8 फ़ीट और वजन 460 पाउंड था। रिंग के अंदर उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत आती थी।अगर वें सर्कस में होते तो सबकी नजरें उनपर होती। साल 2010 में 44 साल की उम्र में उनकी मौत हो गयी। 5: बास्टिन बूगर

youtube-cover

बेचारे मिक शॉम। इन्हें देख कर लगता था कि उन्होंने कभी खाना, खाना नहीं भूले। कैथोलिक चर्च के साथ हुए विवाद के कारण उन्हें अपना किरदार छोड़ना पड़ा। WWE ने फिर इन्हें डायपर पहना कर हंचबैक के रूप में दिखाया और रिंग की ओर बढ़ते हुए वें कचरा खाते थे। 4: द रेड रूस्टर

youtube-cover

एक समय पर टेरी टेलर को कंपनी का अच्छा परफ़ॉर्मर कहा जाता था। ये समझ नहीं आता की कैसे किसीने ने उन्हें नकली चोंच लगा कर लाल रंग के कपडे में रिंग में आने के लिए मना लिया। वें रिंग में मुर्गे की तरह घुमते थे। WWE में आने से पहले टेलर NWA, UWF और WCW के रीजनल स्टार थे और दर्शकों के चहिते थे। विंस मैकमैहन का सर्कस उनके करियर के लिए ख़राब निकला। 3: आइजैक यनकेम डीडीएस

youtube-cover

जेरी लौलेर के खिलाफ फिउड के समय ब्रेट हार्ट ने वो किया जो उन्हें जीत के लिए करना चाहिए, उन्होंने गन्दा काम करने के किये अपने डेंटिस्ट को बुलाया। भगवान का शुक्र है कि उनका ये किरदार ज्यादा लम्बा नहीं चला। यनकेम बुरे केन बने और आज वें WWE के एक लोकप्रिय रैसलर में से एक हैं। वें पुरे डेंटल गियर लेकर रिंग में उतरते थे और बड़े डरावने लगते थे। 2: सेवेन

youtube-cover

सालों से डस्टिन रुंनेल्स अपने गोल्डस्ट के किरदार के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कई लम्हे हैं जहाँ पर हम उनके ख़राब किरदार को भूलना चाहेंगे। सेवेन पाउडर की तरह किरदार था और पूरी तरह लेदर दे ढके हुए वें रिंग में आते थे और रिंग में बड़बड़ाया करते थे। ऐसा कहा जाता है कि जिस रात इस किरदार का डेब्यू हुए उसी रात रुंनेल्स ने इसे बंद करवा दिया। उन्होंने अच्छा निर्णय लिया। 1: होर्न्स्वोगल

youtube-cover

सही में? 1970 और 1980 के समय रैसलिंग घुमक्कड़ों के बीच लोकप्रिय हुआ करती थी। अब समय बदल चुका है। होर्न्सवोग्गल एक बौने थे और लेप्रेचौं का इस्तेमाल वे अपने किरदार के रूप में किया करते थे। वें मैकमैहन परिवार के करीबी थे। कहा जाता है कि (गिम्मिक) वें विंस मैकमैहन के अफेर का सबूत हैं। उन्हें बाद में अज्ञात रॉ मैनेजर के रूप में सामने लाया गया। हालांकि 1980 में थोड़े कामयाब हुए थे, लेकिन आज वें कामयाब नहीं होते। लेखक: डीएम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी