#5 जाइंट सिल्वा
Ad
पांचवे स्थान पर वापस द ओडीटी के सदस्य हैं। जाइंट सिल्वा उस समय के सबसे लम्बे रैसलर थे और उनका वजन 400 पाउंड था। जाइंट सिल्वा ब्राज़ील के रहने वाले हैं और पहले बास्केटबॉल खेला करते थे। साल 1988 में वो ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम की ओर से समर ओलंपिक खेलों का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने रैसलिंग में अपना करियर बनाया। बिल्कुल कम अनुभव के साथ उन्होंने 1997 में WWE के साथ जुड़े और ओडीटी स्टेबल का हिस्सा बन गए। अधिकतर समय वो स्टेबल के कोनोरमैन रहे और कुछ मौकों पर टैग टीम में भाग लिया। एक साल के बाद सिल्वा को साल 1999 में रिलीज कर दिया गया। इसके बाद वो जापान में जाकर NJPW का हिस्सा बन गए। इसके अलावा वो और भी कई इंडिपेंडेंट रैसलिंग में भी भाग लिया।
Edited by Staff Editor