#2 ब्रोडस क्ले
Ad
लिस्ट में दूसरा स्थान हमने जिस स्टार को दूसरा स्थान दिया है उसे शायद कुछ दर्शक जानते हों। ब्रोडस क्ले चार साल तक हिप हॉप आर्टिस्ट, स्नूप डॉग के पर्सनल बॉडीगॉर्ड रहे थे और फिर 2006 में WWE से जुड़े। उन्होंने डेब्यू "G रिल्ला" के नाम से किया। उसके बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया और 2008 में वापस लाकर FCW से जोड़ दिया गया। मुख्य रोस्टर में उनका पहला काम अल्बर्टो डेल रियो के बॉडीगॉर्ड का था और फिर 2012 में उन्होंने गिम्मिक बदला। इसके बाद वो कैमेरून और नाओमी के साथ मुख्य रॉस्टर में समय बिताया। मजेदार होने के बावजूद उनका गिम्मिक ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया और पूरे समय वो लोअर कार्ड में रहे। इसके बाद साल 2014 में कंपनी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया।
Edited by Staff Editor