7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने तीन या तीन से ज्यादा शादियां की

Enter caption

एक प्रोफेशनल रैसलर की जीवन कितना व्यस्त होता है इस बात को अंदाजा तो हम सभी को है। WWE में एक रैसलर को पूरे साल गो-होम-शो और पीपीवी के लिए ट्रैवल करना पड़ता है। ऐसे में एक रैसलर के पास अपने निजी जीवन के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

बावजूद इसके सुपरस्टार्स अपने लिए समय निकालते हैं। कई बार उनके जीवन में कई चीजें ऐसी होती है जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं होती है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने 3 या उससे ज्यादा शादियां की है।

सुपरस्टार्स के 3 शादियां करने की बात से आप समझ सकते हैं कि उनकी पहली दो शादियां सफल नहीं हुई। हाालांकि हम यह नहीं कह सकते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है। फिलहाल आज हम WWE के उन 7 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने तीन या तीन से ज्यादा शादियां की।

अंडरटेकर: 3 शादियां

E

प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में अंडरटेकर एक बड़ा नाम है। लगभग 30 सालों प्रोफेशनल रैसलिंग कर रहे अंडरटेकर ने 3 शादियां की। अंडरटेकर ने साल 1989 में लिन से पहली शादी की। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। लगभग 10 साल बाद अंडरटेकर ने लिन से तलाक लेकर साल 2000 में सारा कैलावे से शादी की।

शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर ही था। अंडरटेकर की दूसरी शादी केवल 7 साल चली और उन्होंने सारा कैलावे से 2007 में तलाक ले लिया। लगभग तीन साल बाद साल 2010 में अंडरटेकर ने एक बार फिर शादी की।

उनकी तीसरी पत्नी का नाम मिशेल मैक्कूल है। आपको बता दें कि मिशेल मैक्कूल WWE की फीमेल सुपरस्टार रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में WWE में डेब्यू किया था। वर्तमान में अंडरटेकर WWE में एक पार्ट टाइमर सुपरस्टार के रूप में नज़र आ रहे हैं।

Get WWE News in Hindi Here

सेबल: 3 शादियां

Enter caption

WWE की सबसे सफल फिमेल सुपरस्टार्स में से एक सेबल ने रैसलिंग के अलावा मॉडलिंग की दुनिया में भी एक अलग नाम बनाया है। हालांकि सबसे ज्यादा वह चर्चा में तब आईं जब उन्होंने खुद से 10 साल छोटे WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर से शादी रचाई।

आपको जानकर शायद हैरान होगी लेकिन सेबल की ब्रॉक लैसनर के साथ यह तीसरी शादी थी। इससे पहले सेबल दो बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सेबल की पहली शादी वेन रिचर्डसन से 1986 में हुई, हालांकि तीन साल बाद ही वेन रिचर्डसन का निधन हो गया।

इसके बाद सेबल ने साल 1994 में रैसलर मार्क मेरो से शादी रचाई लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। साल 2004 में सेबल ने मार्क मेरो से तलाक लेकर साल 2006 में अपने से लगभग 10 साल छोटे ब्रॉक लैसनर से शादी कर ली। वर्तमान में यह कपल खुशी के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।

बतिस्ता: 3 शादियां

Enter caption

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक और हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके बतिस्ता की पहली दो शादियां सफल नहीं हुई। बतिस्ता ने पहली शादी ग्लेन्डा से साल 1990 में की थी लेकिन उनका ये रिश्ता 8 सालों में खत्म हो गया है। बतिस्ता ने ग्लेन्डा से तलाक लेकर 1998 में एंगी से शादी की।

बतिस्ता की दूसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और 8 साल में ही बतिस्ता अपनी दूसरी पत्नी से भी अलग हो गए। इसके बाद साल 2015 में बतिस्ता ने सारा जेदे से तीसरी शादी। फिलहाल ये कपल एक साथ काफी खुश है। हम उम्मीद करते हैं बतिस्ता और सारा का रिश्ता ऐसे ही मजबूत बना रहे।

स्मैकडाउन लाइव के 1000वें एपिसोड से वापसी करने वाले बतिस्ता के रैसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच के साथ मुकाबले की अफवाहे चल रही हैं। एक फैन होने के नाते हम उन्हें एक बार रिंग में वापसी करते हुए जरूर देखना चाहेंगे।

ब्रेट हार्ट: 3 शादियां

Enter caption

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार और WWE हॉल ऑफ़ फेमर ब्रेट हार्ट का शादीशुदा जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा। ब्रेट हार्ट अभी तक 3 शादियां कर चुके हैं। 61 साल के हो चुके ब्रेट हार्ट ने साल 1982 मेंजूली स्मुडू से शादी की। लगभग 20 साल तक साथ रहने के बाद साल 2002 में इस कपल ने अलग होने का फैसला किया।

इसके बाद ब्रेट हार्ट ने साल 2004 में सिंजिया रोटा से दूसरी शादी, हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा लंबे समय कर नहीं चली और केवल 3 साल में ही ब्रेट हार्ट ने रोटा से तलाक ले लिया। इसके बाद ब्रेट हार्ट ने साल 2010 में स्टेफनी वाशिंगटन से शादी की।

फिलहाल ये कपल पिछले 8 साल से एक साथ है। ब्रेट हार्ट WWE के दिग्गज सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने कंपनी में कई यादगार मुकाबले दिए। WWE में अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार चोटो से गुजरना पड़ा जिसने उनके रैसलिंग करियर को काफी प्रभावित किया।

एज: 3 शादियां

Enter caption

WWE हॉल ऑफ फेमर और 11 बार के विश्व विजेता एज ने 3 शादियां की है। 45 साल के एज अभी तक अपने जीवन में 3 बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। WWE के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में से एक एज को चोट के कारण प्रोफेशनल रैसिलंग से रिटायरमेंट लेनी पड़ी।

एज ने पहली शादी साल 2001 में एलन मोर्ले (Alannah Morley) से शादी की। उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और केवल 3 साल में साल 2004 में यह कपल अलग हो गया। इसके बाद एज ने लीज़ा ऑर्टिज़ से साल 2004 में शादी की। यहां भी एज को निराशा ही हाथ लगी। केवल एक साल के अंदर ही एज और लीज़ा अलग-अलग हो गए।

आखिरकार एज की मुलाकात WWE की फिमेल सुपरस्टार एजे बेथ फीनिक्स से हुई। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद इस कपल ने साल 2016 में शादी कर ली।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन: 4 शादियां

Enter caption

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को WWE का सफल सुपरस्टार कहा जाता है। हालांकि उनका शादीशुदा जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन अपने समय में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में से एक थे।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने पहली शादी कैथ्रीन बुरहस (Kathryn Burrhus) से साल 1990 में की लेकिन 2 साल बाद यह कपल अलग हो गया। इके बाद स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने 1992 में लेडी ब्लूसम से दूसरी शादी की लेकिन उनकी ये शाद भी 7 साल बाद टूट गई।

दो शादियां टूटने के बाद स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने साल 2000 में डेब्रा मॉर्शल से तीसरी शादी की और यहां भी स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को निराशा हाथ लगी। केवल तीन साल में ही यह कपल अलग हो गया। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने साल 2009 में क्रिस्टन से चौथी शादी रचाई। वर्तमान में इस कपल को साथ रहते हुए 9 साल हो गए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का ये रिश्ता हमेशा मजबूत रहे।

रिक फ्लेयर: 5 शादियां

Enter caption

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWEमें जॉन सीना के अलावा कोई भी सुपरस्टार 16 बार वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सका है। प्रोफेशनल रैसलिंग में सबसे सफल रैसलरों में शुमार रिक फ्लेयर का शादीशुदा जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा।

रिक फ्लेयर ने अपने जीवन में कुल 5 शादियां की हैं। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर से इसी साल 12 सितंबर को रिक और वैंडी ने 5वीं शादी की।

आपको बता दें कि रिक ने पहली शादी 1971 में लेस्ली गुडमैन से की थी। लगभग 12 साल चले इस रिश्ते के बाद दोनों कपल ने साल 1983 में तलाक ले लिया। इसके बाद रिक ने 1983 में एलिजाबेथ हैरेल से शादी की। लगभग 23 साल तक साथ रहने के बाद 2006 में दोनों का तलाक हो गया।

रिक ने तीसरी शादी साल 2006 में टिफ़नी के साथ की लेकिन 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद रिक ने चौथी शादी 2009 में जैकी बीम्स से की और 5 साल बाद ही 2014 तलाक दे दिया।

Quick Links