WWE सुपरस्टार केन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

Ankit
kanekind-bicubic-1489313802-800 (1)

केन का असली नाम ग्लेन जैकब्स है, और हमने इस सुपरस्टार को करीब 20 साल से रिंग में देखा है। केन ने अपना डेब्यू साल 1997 में किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी एक मॉनस्टर वाली भूमिका निभाई। केन ने अपने प्रदर्शन से सभी फैंस को कई यादगार पल दिए है इतना ही नहीं केन ने कई सुपरस्टार्स को अपने किरदार से डराया है। केन ने अपने करियर के दौरान चैंपियशिप भी जीती साथ ही एक से बड़कर एक सुपरस्टार को अपने चोकस्लेम से ढेर किया। केन को फैंस ने मास्क के साथ देखा, तौलिये के साथ देखा, बिना मास्क के भी देखा जिसको ज्यादा पसंद किया। कुछ समय से केन रैसलिंग नहीं कर रहे है और रिंग में नहीं दिख रहे है ,लेकिन फैंस को हम केन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते है जो शायद पहले कभी नहीं देखी होगी।

Ad

#1 -WWF चैंपियन

केन ने साल 1998 में WWF चैंपियनशिप जीती थी ,इस दौरान फर्स्ट ब्लड मैच में उन्होंने स्टॉन क्लोड स्टीव ऑस्टिन को मात दी। इस मैच में विवाद भी हुआ था जब मैनकाइंड और अंडरटेकर ने दखल दी थी। हालांकि केन को उसके अगली रात ऑस्टिन से अपना खिताब गंवाना पड़ा, सिर्फ 24 घंटों के लिए केन टाइटल अपने पास रख पाए थे। इस तस्वीर में केन के साथ मैनकाइंड और पॉल बेयरर हैं। #2- रिंग के बाहर केन bigred6-bicubic-1489314217-800 कभी-कभी केन अपने मास्क के साथ भी रिंग के बाहर एक आम रैसलर की तरह दिखाई देते थे। अपने किरदार को केन काफी बखूबी निभाते थे जिसके कारण वो ऐसे भी बाहर घूमते थे। #3- जब केन को लगे थे सिर में टांके 3-1489017177-800 साल 1998 में किंग ऑफ रिंग में केन का मैच हुआ था लेकिन उस दौरान केन के सिर पर काफी गंभीर चोट आई थी। केन के चोट को देखते हुए बेकस्टेज उनके सिर पर टांके किए गए थे। केन को काफी चोट भी आ सकती थी लेकिन केन के मास्क ने उन्हें ज्यादा चोट से बचा लिया। अपनी चोट के कारण केन को कुछ समय के लिए बाहर रहना पड़ा था। #4- द स्ट्रॉन्गेस्ट लिंक hqdefault-triangle-1489314241-800 केन ने विकेस्ट लिंक में साल 2000 के करीब शिरकत की थी। इतना ही नहीं केन ने इस गेम शो में फाइनल राउंड में बोबा रे डब्ली को मात देकर स्ट्रॉन्गेस्ट लिंक बने थे। इस तस्वीर के साथ वीडियो में पूरा शो देख सकते है।

youtube-cover
Ad
#5- अपने असली बालों के साथ केन ? 5-1489017413-800

साल 2003 में केन का मास्क उतवारा गया था। जिसमें पता चला था कि उनके बाल असली नहीं है और मास्क के साथ उनके बाल नकली है।उस वक्त केन की शकल देखकर फैंस के साथ सुपरस्टार्स भी डर गए थे। अब फिलहाल आने वाली तीन तस्वीरों में हम आपको दिखाएंगे की केन के सिर पर काफी बाल थे, और उनका असली चेहरा कैसे है। #6- बिना मास्क के ऑटोग्राफ देते हुए kanee-1489314323-800 केन इस तस्वीर में बिना मास्क के ऑटोग्राफ दे रहे है। इसमें साफ देख सकते है कि वो रिंग के कपड़ो में नहीं है और उनका चेहरा कहीं से भी जला नहीं हुआ। केन को अक्सर जले चेहरे के साथ देखा है लेकिन इस बार वो एक आम इंसान की तरह दिख रहे है। इससे पहले भी केन बिना मास्क और अपने बालों के साथ दिख चुके है। #7- अंडरटेकर ने केन को किया था एक्सपोज 7-1489017508-800 समरस्लेम 2000 एक शानदार पीपीवी था। ये समरस्लेम कुछ चार इवेंट के लिए आज भी याद किया जाता है। इन पीपीवी में अंडरटेकर और केन का स्ट्रीट मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर केन का मास्क उतारने में कामयाब रहे थे , हालांकि उनके चेहरे पर काफी चोटें भी आई थी। #8 हाउस शो में की शिरकत 8-1489017567-800 केन जब डेब्यू करने वाले थे उससे पहले हाउस शो में वो शिरकत कर चुके थे। तब फैंस ने अनुमान लगाया की उन्हें रैसलिंग में एक नया मॉनस्टर देखने को मिल गया है। हालांकि कुछ फैंस को ये गिमिक पसंद नहीं आई और कंपनी के प्लान्स पर काफी शक किया क्योंकि केन का किरदार एटीट्यूड एरा में किसी कार्टून से कम नहीं लग रहा था। लेकिन धीरे-धीरे केन ने अपने लूक में बदलाव किया और फैंस के दिलों पर राज।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications