इसके बारे में सोचिए। रिंग में रैसलर्स आते जा रहे हैं जिसमें से अधिकतर रैसलर्स को दर्शक पसंद नहीं करते। दर्शक अपने एक चहेते रैसलर को रिंग में देखने के लिए बेताब है। फिर जैसे ही घड़ी रूकती है, डेनियल ब्रायन का म्यूजिक बजता है। इसके बाद दर्शक खड़े होकर अगले इंट्रान्ट का जोरदार स्वागत करेंगे। ये जानकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा की डेनियल ब्रायन को रैसलिंग करने की अनुमति मिल गयी है और अब वे रिटायरमेंट से लौट सकते हैं। फिर इसके बाद ग़ुस्से में द मिज़ एरीना में आएंगे और दर्शकों की तालियां, बूज़ में बदल जाएंगी। चाहे कुछ हो जाये दर्शक मिज़ को एलिमिनेट होते देखने के लिए तरसेंगे। साल 2016 में मिज़ ने बेहतरीन काम किया। उन्होंने हील का काम बहुत अच्छे से निभाया और उन्हें दर्शकों को उकसाना बखूबी आता है। अगर वे ऐसा रॉयल रम्बल में करने में कामयाब हुए तो वे WWE में सबसे ज्यादा नफरत किये जानेवाले रैसलर बन सकते हैं। ऐसा होना मिज़ के लिए बहुत बड़ी है।