8 WWE सुपरस्टार्स जिनकी किस्मत बहुत बुरी रही

Enter caption

अगर प्रो रैसलिंग में सफल होना है तो भाग्य सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। किसी रैसलर के पास दुनिया में सबसे अच्छी प्रतिभा हो सकती है लेकिन भाग्य के बिना, वह हमेशा संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। बस रोमन रेंस को ही देख लीजिए। उन्होंने WWE में बहुत कुछ हासिल किया और जब ऐसा लगने लगा कि चीजें पटरी पर आने लगी थीं तो उनका ल्यूकीमिया वापस आ गया है। अब उन्हें अपने जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

दुर्भाग्य का सामना करने वाले वह WWE में एकमात्र रैसलर नहीं है। इस बिज़नेस में शामिल कई लोगों ने ऐसी ही बुरी किस्मत का अनुभव किया है। उनके करियर और यहां तक कि उनके जीवन पर भी इसके गंभीर परिणाम पड़े थे। आज हम उन आठ उदाहरणों पर नजर डालेंगे, जहां रैसलिंग जगत के स्टार्स को सबसे खराब किस्मत का सामना करना पड़ा है।

#8 बतिस्ता

<p>

द एनिमल ने एक्सट्रीम रूल्स 2009 में एक स्टील केज मैच में रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती। यह उनका पहला WWE चैंपियनशिप खिताब था। अफसोस की बात यह है कि एक दिन बाद ही बतिस्ता की बाइसेप्स में चोट लग गयी। उस चोट ने बतिस्ता को WWE टाइटल छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और अगले साल तक वह टाइटल पिक्चर से बाहर हो गए।

यह चोट इतनी निराशाजनक इसलिए भी थी कि यह बतिस्ता और जॉन सीना के बीच फ़्यूड की शुरुआत होने की अफवाह थी। दोनों WWE के टॉप स्टार्स थे और उनके बीच फ़्यूड बहुत रोमांचक होती। मजबूरी में WWE ने रैंडी ऑर्टन और सीना की फ़्यूड करवाई।

हालांकि, सीना और बतिस्ता ने आखिरकार एक फ़्यूड मे काम किया लेकिन यह दोयम दर्जे की थी। इसे उतनी सफलता नहीं मिली जो शायद उस वक्त मिलती अगर बतिस्ता चोटिल ना होते। कभी-कभी, सभी को थोड़े से भाग्य की आवश्यकता होती है।

Get WWE News in Hindi Here

#7 शॉन माइकल्स

<p>

1997 में शॉन माइकल्स बैकस्टेज अपने बुरे व्यवहार के लिए फेमस थे। उनपर एक नकली घुटने की चोट का बहाना बनाने के भी आरोप लगे थे। इसी चोट ने उस समय WWE की योजनाओं को बदल दिया था और यह मॉन्ट्रियल स्क्रूजॉब के कई कारणों में से एक था।

फिर एक साल बाद शॉन सच में चोटिल हो गए। 1998 के रॉयल रंबल पीपीवी में वह एक कास्केट पर बुरी तरह से गिर गए, जिससे उनकी पीठ पर चोट लग गई और उनको चार साल तक रैसलिंग रोकनी पड़ी। उस समय, ज्यादातर लोगों का मानना था कि शॉन फिर कभी रैसलिंग नहीं करेंगे और शायद यह उनके कर्मों की सजा है।

शॉन एटिट्यूड एरा के टॉप स्टार थे और डी-जेनरेशन एक्स के साथ उनका काम WWE के लिए महत्वपूर्ण था। लेकिन वह 1998-2002 के दौर में काम न कर पाने की वजह से ऑस्टिन के सबसे लोकप्रिय दौर का हिस्सा बनने से चूक गए।

#6 रॉब वैन डैम (RVD)

<p>

रॉब वैन डैम अपने दौर में WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक थे। बहुत से लोग उनके एथलेटेसिज्म, अनोखे रूप, व्यक्तित्व आदि की तारीफ करते थे। WWE में वह तेज़ी से मशहूर होकर टाइटल पिक्चर की दौड़ में शामिल हुए।

उन्होंने ECW वन नाइट स्टैंड में जॉन सीना को हराकर ECW खिताब जीता। यह RVD के लिए एक शानदार जीत थी। लोगों को उम्मीद थी कि वह रॉ के मेन इवेंट कार्ड के एक रैसलर के रूप में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। हालांकि उसी रात वह और साबू ड्रग रखने के कारण गिरफ्तार हो गए। एडी गुरेरो की मौत की वजह से उसी समय वेलनेस पॉलिसी भी लागू हुई थी। उनको इसका बहुत बुरा परिणाम झेलना पड़ा।

उस समय RVD एक डबल-वर्ल्ड-चैंपियन थें। उनके पास WWE और ECW वर्ल्ड हैवीवेट दोनों खिताब थे। अनुशासनात्मक कार्रवाई में WWE ने RVD को लगातार दो शो में दोनों खिताब छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद RVD कभी भी उस मुक़ाम तक नहीं पहुंच सके।

#5 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

Enter captionद

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पैसे बनाने के मामले में WWE के सबसे सफल रैसलर रहे हैं। WWE में उन्होंने अपने किरदार, प्रतिद्वंदिता, स्टार पावर, मैच और मर्चेंडाइज़ से कम्पनी का भाग्य बदल दिया। 1990 के दशक के दौरान भी वह WWE के सबसे अच्छे किरदारों में से एक थे। हालांकि 1996 में ऑस्टिन ने किंग ऑफ द रिंग जीता और 'ऑस्टिन 3:16' वाली रात को ही उनका सही मायनों में उदय शुरू हुआ।

लगभग एक साल बाद ऑस्टिन अभी टॉप पर ही थे, जब समरस्लैम 1997 में ओवेन हार्ट ने ऑस्टिन पर एक सिट-आउट टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर मारा और ऐसा करने से ऑस्टिन की गर्दन टूट गई। ऑस्टिन कुछ सेकंड के लिए बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ सके, और बाद में उन्हें गर्दन की सर्जरी की जरूरत पड़ी।

हालांकि उन्होंने आगे रैसलिंग जारी रखी और उनका एक शानदार रन था। फिर भी 2003 में उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा क्योंकि वो गर्दन की चोट कभी भी ठीक नहीं हो सकी।

#4 केविन नैश

<p>

अधिकांश समय एक रैसलर का घायल हो जाना एक दुखद बात होती है और लोग सहानभूति प्रदान करते हैं। लेकिन इस मामले में केविन नैश के साथ हुई घटना में आप खुद को हँसने से शायद ही रोक पाएंगे। नैश चोट से वापस लौटने के बाद एक मिनट में फिर से खुद को चोटिल कर बैठे।

नैश ने एक बाइसेप इंजरी होने के बाद ठीक होकर तीन महीने बाद WWE में वापसी की और एक टैग मैच में शामिल हुए। उनके पूरे कमबैक में वह सिर्फ एक 'बिग बूट' ही मार सके। बिग बूट मारने के बाद वह दूसरे कार्नर में विरोधियों की तरफ भागे और लड़खड़ाते हुए मैट पर गिर गए।

इसके बाद उन्होंने अपना बायां पैर पकड़ लिया और दर्द से बिलबिला उठे। इसके रैफरी ने हाथों से 'X' का निशान बना कर संकेत दिया कि उनको असली चोट लगी है। लोगों ने इसे बुरी किस्मत, खराब कामों का नतीजे और यहां तक कि मजाक तक कहा।

youtube-cover

#3 डेनियल ब्रायन

<p>

रैसलमेनिया XXX में डेनियल ब्रायन की WWE चैंपियनशिप जीत रैसलिंग इतिहास में सबसे भावनात्मक रूप से सबसे बढ़िया स्टोरीलाइन्स में से एक थी। ब्रायन परफेक्ट अंडरडॉग रैसलर बने हुए थे, जो सामने बड़े-बड़े विरोधियों के होने पर भी हार नहीं मानते थे। उन्होंने दो बार पहले भी WWE चैंपियनशिप जीती थी लेकिन उनमें से कोई भी जीत उनके रैसलमेनिया वाली जीत के आसपास भी नहीं थी।

उन्होंने सभी को साबित कर दिया था कि वह कम्पनी के फेस बनने में सक्षम हैं और खिताब जीतने के बाद उन्होंने इसको डिफेंड भी किया। लेकिन उनका खिताबी सफर काफी जल्द ही थम गया। उन्हें रैसलमेनिया के बाद जल्द ही गर्दन की गंभीर चोट लग गयी।

उस चोट ने ब्रायन को WWE टाइटल को छोड़ने और सर्जरी कराने के लिए मजबूर कर दिया। इससे उनकी सपनों सरीखी कहानी अचानक समाप्त हो गई। उनका चैंपियन के रूप में तीसरा रन लम्बे समय तक होता तो काफी अच्छा रहता।

#2 विंस मैकमैहन

E

हालांकि भले वह खुद रैसलर नहीं हैं लेकिन विंस मैकमैहन का रैसलिंग बिज़नेस से अटूट नाता है। उन्होंने कई बार रिंग में फाइट्स लड़ी है और ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही तरह से WWE के लिए काफी समय समर्पित किया है। इसके बावजूद भी विंस जैसा भी कोई व्यक्ति खराब किस्मत से परेशान हो सकता है। विंस ने 2014 में एक डील के चलते 350 मिलियन डॉलर गंवा दिए थे।

मई 2014 में, विंस NBC Universal के साथ एक नई टीवी डील पर बातचीत कर रहे थे। वह और उनकी WWE अधिकारियों की टीम एक बड़ी और आकर्षक डील की उम्मीद कर रही थी। हालांकि उनको कुछ ज्यादा ही खराब डील की पेशकश की गई।

यह डील WWE द्वारा की गई किसी भी डील की तुलना में काफी खराब थी। जब इस डील के ख़राब होने की ख़बर आई, तो इसने WWE के शेयर की कीमतों को क्रैश कर दिया। सभी शेयरहोल्डर्स को नुकसान हुआ लेकिन विंस को काफी बड़ी चपत लगी थी।

#1 मित्सुहारु मिसावा

मम

2009 आने तक AJPW और NOAH के सबसे बड़े रैसलर मित्सुहारु मिसावा का शरीर काफी बुरे आकार में था। अत्यधिक खतरनाक किंग्स रोड शैली में सालों की रैसलिंग के कारण उनके शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। यहाँ तक कि कई लोग उन्हें इन-रिंग रैसलिंग से रिटायर करने के लिए गुहार लगाते थे।

लेकिन मिसावा NOAH के सबसे बड़ा ड्रॉ थे और कंपनी मूल रूप से उनके द्वारा बनाई गई थी। उसके बिना कम्पनी के बंद होने का डर भी था। इसलिए उन्होंने गर्दन की गंभीर समस्याओं के बावजूद कुश्ती जारी रखी।

13 जून 2009 को मिसावा को अकीतोशी साइटो ने मैच के दौरान बैकड्रॉप सुपलेक्स दिया, लेकिन इसका इम्पैक्ट बहुत गलत हुआ। मिसावा अपने सर के बल गिरे और उनकी गर्दन टूट गयी। ऐसा होने पर उनका C1 और C2 वर्टेबरा अलग-अलग हो गया। वह बेहोश हो गए और बाद में स्थानीय अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि मौत का कारण आज तक स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन फैंस साइटो को ही जिम्मेदार मानते रहे हैं।

Quick Links