WWE में अनोई फैमिली का बहुत बड़ा रोल रहा है। आज भी इस फैमिली के कई सदस्य WWE में काम कर रहे हैं। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इसी महान परिवार से आते हैं। द रॉक और द उसोज का भी इस परिवार से नाता जुड़ा हुआ है। अनोई फैमिली के कुछ सदस्य ऐसे भी है जो अन्य प्रमोशन में काम करते हैं। इसमें से एक बड़ा नाम जैकब फाटू (Jacob Fatu) का भी है। जैकब फाटू Major League Wrestling में काम करते हैं।WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रियाMajor League Wrestling में जैकब फाटू का बहुत ही शानदार चैंपियनशिप रन रहा। 819 दिन तक वो MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे। ट्विटर में इस बार रोमन रेंस के साथ काम करने को लेकर जैकब फाटू से सवाल पूछा गया था। जैकब फाटू ने भी इसका शानदार जवाब दिया। फाटू ने कहा कि हम एक परिवार हैं और मैं इस समय साथ में काम करने के लिए अपनी जगह ढूंढ रहा हूं।Jacob Fatu@SAMOANWEREWOLFWE FAMILY WE BEEN WORKING TOGETHER IM JUST PLAYING MY POSITION twitter.com/ukwasimperviz/…Wasim Perviz@UKWasimPerviz@SAMOANWEREWOLF would you like to work with @WWERomanReigns?9:35 AM · Dec 18, 202174281@SAMOANWEREWOLF would you like to work with @WWERomanReigns?WE FAMILY WE BEEN WORKING TOGETHER IM JUST PLAYING MY POSITION twitter.com/ukwasimperviz/…फाटू इससे पहले भी रोमन रेंस के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ ने भी NXT में डेब्यू किया था। सोलो सिकोआ का रन इस समय अच्छा चल रहा है। NXT में अच्छा प्रदर्शन वो कर रहे हैं। फाटू ने कुछ समय पहले कहा था कि वो भी WWE रिंग में परफॉर्म करना चाहते हैं। WWE से बाहर फाटू ने अभी तक जबरदस्त काम किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो जल्द ही WWE में भी उनकी एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर काफी मजा आ जाएगा।ब्लू ब्रांड में इस समय रोमन रेंस और द उसोज साथ में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आने वाले समय में सोलो सिकोआ भी इनके साथ जुड़ सकते हैं। फाटू अगर WWE में आएंगे तो उन्हें भी ये मौका मिल सकता है। फाटू ने रेंस के साथ काम करने को लेकर भी अच्छा जवाब दे दिया। वैसे ये बात वो पहले भी कई बार कह चुके हैं। आने वाले समय में उन्हें जरूर इस चीज़ का मौका मिल सकता है।