WWE: 2022 खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस साल भी कई WWE स्टार्स ने शादी की है। 2022 में रेसलिंग वर्ल्ड में कई स्टार्स ने अपनी लाइफ में एक नई शुरुआत की है। कोरोना की वजह से यह WWE सुपरस्टार्स अपनी शादी को लगातार आगे बढ़ा रहे थे। खैर, इस आर्टिकल में हम 9 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने 2022 में शादी की है। 9- WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी के खिलाफ हार के बाद से ही शार्लेट फ्लेयर WWE टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। इस समय के दौरान उन्होंने अपने पार्टनर और AEW स्टार एंड्राडे से शादी कर ली है। इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने 27 मई 2022 को मेक्सिको में शादी की थी।बता दें कि यह शार्लेट फ्लेयर की तीसरी शादी है। इन दोनों ही स्टार्स ने WWE में साथ काम करते हुए एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2020 में एंड्राडे और फ्लेयर ने सगाई कर ली थी। इसके बाद एंड्राडे WWE छोड़कर AEW से जुड़ गए। फिलहाल फैंस शार्लेट फ्लेयर के रिटर्न का वेट कर रहे हैं।8&7- कार्मेला और कोरी ग्रेव्स View this post on Instagram Instagram Postकार्मेला और कोरी ग्रेव्स WWE में एक साथ काम करते हुए मिले थे। ये दोनों ही स्टार्स Total Divas शो के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ही स्टार्स ने साथ में यूट्यूब पर भी एक शो किया था। इन दोनों ही स्टार्स ने पिछले साल कार्मेला के बर्थडे पर सगाई की घोषणा की थी।कार्मेला और कोरी ग्रेव्स ने सगाई करने के बाद शादी करने में भी ज्यादा समय नहीं लिया और WrestleMania सीजन के दौरान दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों सुपरस्टार्स ने 8 अप्रैल को अपने फ्रेंड्स और फैमिली के सामने शादी की थी।6&5- कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट View this post on Instagram Instagram Postकैरियन क्रॉस और स्कार्लेट को WWE ने 2021 रिलीज कर दिया था। हालांकि, अब वो वापस आ गए हैं। WWE रिटर्न के बाद से ही वो लगातार बड़ी स्टोरीलाइंस का हिस्सा हैं। हालांकि, कंपनी से अलग होने के बाद उन्होंने भी शादी कर ली थी। इन दोनों ही स्टार्स ने सितंबर 2021 में सगाई की थी। WWE से रिलीज होने के बाद दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी करने का फैसला किया था। इस दौरान उनके फ्रेंड्स और फैमिली मौजूद थी। फिलहाल फैंस अब उनके फ्यूचर को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि ट्रिपल एच उन्हें लगातार पुश दे रहे हैं।4- एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram PostWWE यूनिवर्स, एलेक्सा ब्लिस और रायन कबरेरा की जोड़ी को काफी अच्छे से जानता है। रायन कबरेरा एक सिंगर हैं। इन दोनों ने भी इसी साल की शुरुआत में शादी करने का फैसला किया था। इन दोनों ही स्टार्स ने पिछले साल नवंबर 2022 को सगाई की थी।इसके बाद दोनों ही स्टार्स ने इस साल WrestleMania सीजन के दौरान शादी की थी। इन दोनों ने कार्मेला और कोरी ग्रेव्स की शादी के एक दिन बाद ही शादी कर ली थी। इस दौरान उनके फ्रेंड्स और फैमिली के लोग मौजूद थे।3- मिया यिम View this post on Instagram Instagram PostWWE में आने से पहले मिया यिम और कीथ ली एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में NXT में भी काम किया था। इसके अलावा दोनों ने पिछले साल फरवरी 2021 में सगाई का ऐलान किया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया गया था।WWE से रिलीज होने के बाद दोनों ने कई प्रमोशन में एक साथ काम भी किया है। इन दोनों ही स्टार्स ने फरवरी 2022 में शादी की थी। यिम एक बार फिर से WWE में वापसी कर चुकी हैं जबकि कीथ ली इस समय AEW रोस्टर का हिस्सा हैं।2&1- गुंथर और जिनी View this post on Instagram Instagram Postगुंथर ने अपने इन रिंग वर्क से फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इसके अलावा वो इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी हैं। उन्होंने अपने हील वर्क से साबित कर दिया है कि वो फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं। रिंग में भले ही गुंथर काफी ज्यादा खतरनाक हैं लेकिन इसके बाहर वो बिल्कुल अलग हैं। वो पूर्व NXT UK सुपरस्टार जिनी को 2021 से डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन कई रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे से शादी कर चुके हैं। गुंथर अपने निजी जीवन को प्रोफेशनल करियर से अलग रखते हैं। इसी कारण लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।