WWE सबके लिए नहीं है।
कई बार WWE में काम करने वाले सुपरस्टार्स कंपनी में अपने आप को फिट नहीं महसूस करते हैं। हालांकि WWE के अलावा भी कई और प्रोमोशनल बिजनेस भी है, जहां रैसलर जाकर लड़ सकते हैं। WWE के अलावा जो मुख्य प्रोमोशन कंपनी है, वो है TNA, अगर TNA में वो खुद ढल नहीं पाते, तो वो लुचा अंडरग्राउंड, रिंग ऑफ ऑनर और न्यू जापान प्रो रैसलिंग में जाकर रैसलिंग कर सकते हैं।
लेकिन जो रैसलर्स TNA में जाकर लड़ते है, वो पहले WWE में अपनी किस्मत आजमाँ चुके होते हैं। कुछ तो यहाँ पर सफल भी हुए है और उसके बाद वो दूसरे प्रोमोशन में जाकर सफल होना चाहते हैं।
इस लिस्ट में एक नाम हाल ही में जुड़ा है और वो है डेमियन सैंडाउ, जिन्होंने TNA में अपना डैब्यू किया। सैंडाउ ने WWE में जितने भी मौके मिले, उसमें काफी अच्छा किया, लेकिन फैंस इस बात से काफी नाराज हुए, जिस तरह उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया। क्या पता वो TNA के साथ अच्छा कर पाएं।
आइये नज़र डालते है उन 9 सुपरस्टार्स पर, जोकि WWE से TNA में गए।
Published 13 Aug 2016, 18:19 IST