WWE से जुड़ी 9 बड़ी अफवाहें जिन्हें सच नहीं होना चाहिए

पिछले कुछ दिनों से WWE फैंस को ढेरों अफवाहें सुनने मिल रही है। हालांकि दर्शक चाहेंगे कि इनमें से कुछ अफवाहें सच हों तो वहीं वे कुछ खबरों के गलत साबित होने की उम्मीद कर रहे होंगे।

Ad

क्या समरस्लैम में द अंडरटेकर और जॉन सीना भिड़ेंगे? हिरोमु ताकाहाशी की वापसी कब होगी? क्या अलिस्टर ब्लैक NXT टेकओवर: ब्रुकलिन IV का हिस्सा बनेंगे? यहां पर हम ऐसी ही कुछ अफवाहों के बारे में बात करेंगे और उम्मीद करेंगे कि ये सच न हो।

#9 मुस्तफा अली की संभावित चोट

youtube-cover
Ad

मुस्तफा अली सबसे लोकप्रिय क्रूज़रवेट स्टार हैं। पाकिस्तानी मूल के इस अमेरिकी स्टार ने रैसलमेनिया 34 के किकऑफ शो में सेड्रिक एलेग्जेंडर को क्रूज़रवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। मैच हारने के बावजूद उन्होंने अपनी काबिलियत से सभी को आकर्षित किया।

रैसलिंग न्यूज़ आब्जर्वर के डेव मेल्टज़र के अनुसार मुस्तफा अली अस्पताल में हैं और इसकी वजह का खुलासा अबतक नहीं हुआ। डेव मेल्टज़र के पास भी इसकी वजह की जानकारी नहीं है और WWE ने इसपर अबतक कोई औपचारिक घोषणा नहीं कि। हम उम्मीद करते हैं कि ये एक अफवाह ही साबित हो।

#8 नाया जैक्स की चोट

youtube-cover
Ad

हाल ही में WWE ने जिस तरह से नाया जैक्स की बुकिंग की है उसपर कई सवाल खड़े हुए हैं। कुछ समय पहले तक उन्हें WWE में अच्छा पुश दिया जा रहा था, लेकिन अब इसमें गिरावट आई है। Wrestlinginc.com के अनुसार नाया चोटिल हैं और घर पर आराम कर रही हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वो जल्द ही ठीक होकर WWE में वापसी करें।

#7 अलिस्टर ब्लैक NXT टेकओवर: ब्रुकलिन का हिस्सा नहीं बनेंगे

youtube-cover
Ad

अलिस्टर ब्लैक NXT के सबसे असरदार स्टार्स में से एक हैं। जुलाई 25 को NXT के एपिसोड में टॉमासो सिएम्पा के हाथों NXT चैंपियनशिप हारने के बाद अगले दिन उन्होंने जॉनी गर्गानो को हराया। खबरें है कि NXT टेकओवर: ब्रुकलिन में तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है।

इसके साथ ही उनके चोटिल होने की खबरें भी आ रही है और कहा जा रहा है कि सर्जरी के बाद वो ठीक हो जाएंगे। हालांकि WWE ने उनके चोट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर न हो।

#6 मैट हार्डी लेंगे संन्यास

youtube-cover
Ad

इस समय मैट हार्डी WWE के सबसे लोकप्रिय रैसलर्स में से एक है। उन्होंने हर रैसलिंग प्रमोशन में अपना नाम बनाया है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर के ज़रिए उन्होंने संन्यास की ओर इशारा किया। इस अफवाह को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।

मार्क हेनरी ने भी एक समय पर ट्विटर पर संन्यास की बात कहकर हील टर्न किया था । उम्मीद करते हैं मैट हार्डी भी कुछ ऐसा ही करें।

#5 फीनिक्स और पेंटागन जूनियर WWE से जुड़ेंगे

youtube-cover
Ad

फीनिक्स और पेंटागन जूनियर इंडिपेंडेंट सर्किट के दो सबसे लोकप्रिय रैसलर हैं। जहां पेंटागन ताकतवर है तो वहीं फीनिक्स को हाई फ्लाइंग के लिए जाना जाता है। लेकिन खबरें है कि WWE उन्हें साइन करना चाहती है जिससे इंडी सर्किट में उनका समय सीमित हो जाएगा।

डेव मेल्टज़र के अनुसार दोनों स्टार्स इस समय WWE की नज़र में है और WWE उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। WWE में रे मिस्टीरियो के अलावा किसी अन्य रैसलर ने अपना नाम नहीं बनाया। इसलिए इन दो लूचाडोर का WWE में जुड़ना सही फैसला न हो।

#4 नौ से 12 महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे हिरोमु ताकाहाशी

youtube-cover
Ad

हिरोमु ताकाहाशी न्यू जापान के सबसे अच्छे जूनियर हैवीवेट है। 28 वर्षीय इस स्टार ने अपने छोटे करियर में काफी कुछ हासिल किया है। लेकिन हाल ही में G1 स्पेशल शो में उन्हें चोट लग गई।

पहले उनकी चोट को ज्यादा गंभीर नहीं समझा जा रहा था, लेकिन अब खबरें मिल रही हैं कि वो करीब 9 महीनों के लिए बाहर हो सकते हैं। उन्हें चोट से ठीक होने में तीन महीने लगेंगे और उसके बाद तीन से छह महीने उन्हें वापसी करने में लग सकते हैं।

#3 समरस्लैम में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच में दखल देंगे कर्ट एंगल

youtube-cover
Ad

इस हफ्ते के रॉ में ब्रॉक लैसनर ने जनरल मैनेजर कर्ट एंगल पर F5 से हमला कर दिया। इसके बाद डेव मेल्टज़र का कहा है कि समरस्लैम पीपीवी में कर्ट एंगल इसका बदला लेंगे।

वहीं Ringsidenews.com के अनुसार कर्ट एंगल मैच में दखल दे सकते हैं। इसकी मदद से रोमन रेंस खिताब अपने नाम कर लेंगे। इससे पीपीवी का सारा मजा खराब हो जाएगा और कंपनी नहीं चाहेगी की ऐसा हो।

#2 समरस्लैम का हिस्सा नहीं होंगे द अंडरटेकर और जॉन सीना

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर और जॉन सीना WWE के दो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। ये दोनों ऐसे स्टार्स हैं जिनके बारे में उन्हें भी पता होगा जो WWE नहीं देखता। इसलिए WWE के टॉप-4 पीपीवी में उनका ना होना हैरानी की बात है।

समरस्लैम के लिए केवल दो हफ्ते बाकी है और उसके पहले ऐसी खबरें है कि दोनों स्टार्स उस शो का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों रैसलर्स का जिक्र ही ढेरों दर्शकों को शो की ओर खींच सकता है। अगर ये अफवाह सच हुई तो कई फैंस को दुख होगा।

#1 रैसलमेनिया 35 में द रॉक से भिड़ेंगे रोमन रेंस

youtube-cover

द रॉक WWE के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक हैं और इसलिए दर्शकों को उनसे जुड़ी बातें और अफवाहें सुनने में मजा आता है। WWE उनकी मदद से रोमन रेंस को एक बड़ा पुश दे सकती है। डेव मेल्टज़र के अनुसार द रॉक रैसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में रोमन रेंस से लड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि ये मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा या नहीं लेकिन इस मैच के न होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। इस अफवाह के सच होने से द रॉक और रोमन रेंस दोनों को फायदा होगा और वहीं रैसलमेनिया 35 में द रॉक की वापसी से दर्शकों को भी खुशी होगी। लेकिन रॉयल रम्बल 2015 में द रॉक की वापसी से रोमन रेंस की जीत पर असर पड़ा था। डर इस बात का है कि कहीं ये चाल उल्टी न पड़ जाए। लेखक: जितेश पुरी, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications