WWE के इतिहास के कुछ सबसे सफल भारतीय रैसलर

461df-1511174735-800

विदेशी एंटरटेनमेंट के सन्दर्भ में प्रोफेशनल रैसलिंग भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्पोर्ट्स है और इसमें WWE का नाम सबसे ऊपर है। पिछले कुछ सालों से भारत में इसकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा हुआ है। इसीलिए तो इस दिसंबर, WWE अपने कुछ खास रैसलरों के साथ भारत दौरे पर आ रही है।

इसका एक कारण भारतीय रैसलरों का प्रोफेशनल रैसलिंग में लगातार बढ़ रहा दबदबा भी है। हमने हाल ही में एक भारतीय जिंदर महल को WWE चैंपियन बनते देखा, लेकिन WWE में हमेशा से ही कुछ बेहतरीन भारतीय रैसलर आते रहे हैं जिन्होंने WWE में अपनी पहचान बनायीं है। आइये उन्हीं में से कुछ नामों की यहां बात करते हैं जो WWE में अपनी छाप छोड़ने में सफल हुए हैं -


# 6 गामा सिंह

1980 में सबसे पहले एक भारतीय रैसलर ने WWE का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और आगे वो गामा सिंह के नाम से जाना गया। सिंह एक इंडो-कैनेडियन रैसलर थे जिन्होंने स्टाम्प्ड रैसलिंग में अपना एक अलग नाम बनाया। यह प्रमोशन विंस मैकमोहन के द्वारा लाया गया प्रमोशन था।

उन्होंने कंपनी में बेहद कम समय ही गुजारा और ज्यादातर वे हाउस शोज में ही नजर आये। आज के समय में उनका सबसे अच्छा परिचय यह है कि वे जिंदर महल के अंकल और वास्तविक ट्रेनर हैं।

# 5 टाइगर अली सिंह

268ee-1511174682

पहले भारतीय रैसलर जिन्होंने WWE पर किसी तरह का प्रभाव छोड़ा था वे टाइगर अली सिंह थे - उन्होंने 1997 से 2002 के बीच WWE के लिए काम किया था। वे भी एक इंडो कैनेडियन रैसलर थे और उनका सबसे अच्छा एक और परिचय यह भी है कि वे लेजेंड्री भारतीय पहलवान टाइगर जीत सिंह के बेटे थे।

सिंह का सबसे ज्यादा चर्चित गिमिक एक अमीर और काबिल वारिस का था और उन्हें नीचे के कार्ड पर प्रमुख रूप से एक विदेशी हील के रूप में प्रयोग किया गया था। 2002 में अपने काम से अलग होने से पहले उन्होंने WWE में कुछ समय के लिए एक मैनेजर की भी भूमिका निभाई थी।

# 4 द ग्रेट खली

7ba83-1511174767-800

इस लिस्ट का पहला रैसलर जिसकी विरासत ही नहीं बल्कि राष्ट्रीयता भी भारतीय थी यानि कि जो पूर्ण रूप से एक भारतीय ही था, वो द ग्रेट खली ही थे। द ग्रेट खली 2006 में WWE के पटल पर पहली बार आये और जल्द ही इस कंपनी के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध भारतीय रैसलर बन गए।

यह पंजाबी जायंट, वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप जीतने के साथ ही कई हाई प्रोफाइल मुकाबलों में शामिल रहा जिनमें अंडरटेकर, बतिस्ता और यहां तक कि ट्रिपल एच से हुआ इनका मुकाबला भी शामिल है।

WWE में हमने अंतिम बार खली को अप्रत्याशित वापसी करते तब देखा था जब वे रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जिंदर महल को उनके WWE चैंपियनशिप टाइटल बचाने में मदद करने के लिए आये थे।

# 3 जिंदर महल

953bf-1511174646-800

जिंदर महल भारतीय मूल के एकमात्र ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने WWE चैंपियनशिप को जीता। इस जीत के लिए उन्होंने इसी साल की शुरुआत में बैकलैश में हुए मुकाबले में रैंडी ऑर्टन को हराया था।

हाल ही में वे इसे एजे स्टाइल्स से हार गए। दरअसल WWE सरवाइवर सीरीज के मुकाबलों की आखिरी लाइन अप बनाने में एजे स्टाइल्स की भूमिका को तय करना चाहता था और इसीलिए महल को हराकर उन्हें टाइटल दिलाया गया। अब जिंदर महल आने वाले कुछ हफ़्तों में अपने WWE टाइटल को दोबारा वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।

# 2 सिंह ब्रदर्स

014c3-1511174566-800

दो अन्य इंडो - कैनेडियन रैसलर जो WWE में अपनी लहर पैदा कर रहे हैं वे सिंह ब्रदर्स हैं। समीर और सुनील वास्तव में NXT और 205 लाइव के हिस्से थे लेकिन उन्हें जिंदर महल का साथ देने के लिए जल्द ही स्मैक डाउन लाइव में ड्राफ्ट कर लिया गया।

हालांकि इन दोनों ने ही अभी तक बहुत ज्यादा रैसलिंग नहीं की है लेकिन वे मॉर्डर्न डे महाराजा की सफलता में लगातार योगदान दे रहे हैं। कोई भी उन्हें देखते हुए इस बात का अंदाजा आसानी से लगा सकता है कि जल्द ही उन्हें भी खुद के लिए बड़े मौके मिलने शुरू हो जाएंगे।

# 1 कविता देवी

youtube-cover

अब WWE का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली सबसे हालिया रैसलर की बात करते हैं जो विश्व के इस सबसे बड़े रैसलिंग प्रमोशन में मौका पाने वाली पहली भारतीय महिला रैसलर भी हैं - उनका नाम कविता देवी है।

वास्तव में उन्हें द ग्रेट खली के द्वारा ट्रेनिंग मिली है और यहां तक कि वे कुछ महीने पहले हुए मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट में भी प्रदर्शन कर चुकी हैं। कविता देवी, जनवरी 2018 से WWE परफोरमेंस सेंटर के साथ अपनी फुल टाइम ट्रेनिंग शुरू करेंगी।

लेखक - आकाश सिलंकी, अनुवादक - दीप श्रीवास्तव