Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE मैनेजमेंट वीर महान को लेकर कुछ बड़ी चीज सोच रहा है। कंपनी में उन्हें एक बड़े रन के लिए तैयार किया जा रहा है। 9 सितंबर, 2023 को हैदराबाद में WWE द्वारा इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इंडस शेर (वीर महान, जिंदर महल और सांगा) का जलवा इस शो में जरूर देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि इस फैक्शन का तगड़ा मैच होगा। Wrestling News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार फैंस को वीर महान को नीचा नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि कंपनी उन्हें फ्यूचर में एक बड़े सुपरस्टार के रूप में देख रही है। ये खबर सुनकर जरूर भारतीय फैंस को अच्छा लग रहा होगा।Veer Mahaan@VeerMahaanPreparing mind and body. In anticipation of worthy opponents.25116क्या WWE मेन रोस्टर में इस बार Veer Mahaan का रन अच्छा रहेगा?वीर महान का मेन रोस्टर रन अभी तक कुछ खास नहीं रहा। पिछले साल मेन रोस्टर में शुरूआत में उनका दबदबा देखने को मिला था। कुछ सुपरस्टार्स का उन्होंने बुरा हाल किया था। मिस्टीरियो फैमिली पर भी वो भारी पड़े थे। ऐसा लगा था कि कंपनी द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन नहीं हो पाया। एकदम से वो WWE टीवी से गायब हो गए थे। कुछ महीने तक वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए। इसके बाद NXT में उन्होंने एंट्री की और जिंदर महल, सांगा के साथ काम किया। NXT में इन तीनों ने मिलकर अच्छा काम किया। WWE ड्राफ्ट में इस साल इंडस शेर को रेड ब्रांड में डाला गया। अभी तक वीर और सांगा ने लोकल रेसलर्स को खास अंदाज में धराशाई कर अपनी ताकत दिखाई। कंपनी ने इस बार जरूर कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा। अगर वीर महान का रन इस बार भी मेन रोस्टर में खराब रहा तो फिर फैंस को गुस्सा जरूर आएगा। ट्रिपल एच के ऊपर सभी को भरोसा होगा कि वो इस फैक्शन के लिए कुछ अच्छा प्लान करेंगे। वीर और सांगा को जिंदर महल की वजह से बहुत फायदा मिलेगा। महल ने पहले मेन रोस्टर में अच्छा काम किया था।WWE@WWEWell, that escalated quickly!#WWERaw1545205WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।