Vince Russo: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE में अपने शेड्यूल कम कर दिए। WWE के कुछ ऊपरी लोग इस बात से नाखुश नज़र आ रहे हैं। ये बात पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) का कहना है। इस साल की शुरूआत में रेंस ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। रेंस ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में कई बदलाव किए। डील के हिसाब से रेंस अब कुछ ही लाइव इवेंट्स में नज़र आएंगे। इसके अलावा वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम करेंगे। ये चीज आपने देखी भी होगी कि ट्राइबल चीफ वीकली शोज में अब कम आते हैं। किसी बड़े इवेंट में ही वो रिंग में दिखते हैं।Pro Wrestling Stories@pws_officialThe Undertaker backstage with Vince Russo and Vince McMahon in '99273WWE दिग्गज विंस रूसो ने रोमन रेंस के लेकर दिया बड़ा बयानSportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,आपको अपनी जॉब मिली, एक अच्छी लाइफ मिली और परिवार मिला, तो अब आप क्या सोचते हैं। मैं हर दिन काम करता हूं। अगर मैं हर दिन काम करता हूं तो फिर अच्छे से और ध्यान दे सकता हूं। मेरा ध्यान नहीं भटकता। अपना बेस्ट देने की हर दिन कोशिश होती है। अब मैं अपने घर जा रहा हूं। वहां मेरा परिवार है। उन्हें मैं बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। ये चीज़ मायने नहीं रखती क्योंकि आप जॉब नहीं कर रहे हो। इसे कभी भी जॉब की श्रेणी में नहीं रखा जाता है।घर से वापसी के बाद आप अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकते हैं। जब आप छोटे होते हैं तब ये चल जाता है। जब आप बड़े हो जाते हैं तो फिर आगे बहुत मुश्किल होती है। आपको सभी बातों का मलाल रहता है। लाइफ में इसके अलावा भी कई चीजें हैं। यहां पर रोमन रेंस के साथ ये ही हो रहा है। अगर आप अपने बिजनेस के लिए सीरियस नहीं है तो फिर काम करने का कोई फायदा नहीं है। रोमन ने इस वजह से सभी को नाराज़ कर दिया है।रोमन रेंस को लेकर विंस रूसो ने इस बार कड़ा बयान दिया है। Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को होगा। इस इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा। रोमन शायद अब शायद इसी इवेंट में नज़र आएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।