लंबे समय बाद WWE एक बड़े सुपरस्टार के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगा

केजसाइट शीट्स के अनुसार, जल्द ही एडम कोल WWE के साथ अपनी नई पारी शुरू कर सकते है। एडम कोल ने इस साल के शुरूआत में रिंग ऑफ ऑनर को छोड़ दिया था। रिंग ऑफ ऑनर में वो तीन बार चैंपियन बने। यहां उऩ्होंने डेनियल्स और उसके बाद केेनी ओमेगा को हराया था। केजशीट्स ने बताया है कि, एडम कोल और केले ओ रेली जल्दी ही WWE के साथ काम शुरू करेंगे। केले ओ रेली NXT में डेब्यू कर चुके है। उधर एडर कोल का WWE में आने को लेकर काफी बहस और अफवाह चल रही थी। क्योंकि मई में उनका रिंग ऑफ ऑनर के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका था। लेकिन मई के बाद अब 3 महीने हो चुके है। और वो वक्त अब आ गया है कि रिंग ऑफ ऑनर की तीन बार के चैंपियन अब जल्द WWE रिंग में नजर आएंगे। कई फैंस का ये मानना है कि एडम कोल WWE के लिए ही बने है। कोल की रिंग में क्षमता उन्हें और अच्छा बनाती है। उनके पास क्षमता बहुत है। वो रिंग में आराम से अपना सिक्का जमा सकते है। WWE में भी वो कुछ कमाल कर अपने आप को यहां पर साबित कर सकते है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में एक इंटरव्यू के दौरान कोल ने कहा था कि वो मेन रोस्टर में आने से पहले कुछ समय NXT में बिताना चाहते है। उन्होंने ये भी कहा था कि वो एक ना एक दिन रैसलमेनिया की हैडलाइऩ होंगे। रैसलमेनिया में फाइट करना उनका ड्रीम है। एडम कोल अब बस कुछ ही दिनों में NXT में डेब्यू करेंगे। और उम्मीद कर सकते है कि उऩ्हें यहां पर फैंस का अच्छा सपोर्ट मिलेगा। WWE के मेन रोस्टर में भी वो जल्द ही नजर आएंगे। क्योंकि जितनी भी फाइट उन्होंने लड़ी है, उन्हें देखकर लगता है कि वो मेन रोस्टर के हकदार है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications