WWE Raw के लिए दिग्गज के सैगमेंट का हुआ ऐलान, चैंपियन का पहली बार फेमस स्टार से होगा सामना

Ujjaval
Raw के दौरान एरीना में बैठे फैंस (Photo: WWE.com)
Raw के दौरान एरीना में बैठे फैंस (Photo: WWE.com)

Adam Pearce Makes Big Announcement: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। यह बैकलैश (Backlash 2025) के पहले रेड ब्रांड का आखिरी शो होने वाला है। WWE हर तरीके से इसे खास बनाने की कोशिश करेगा। अब एडम पीयर्स ने Raw के लिए कुछ धमाकेदार चीजों का ऐलान कर दिया है।

Ad

WWE ने पहले ही बता दिया था कि पॉल हेमन, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर Raw में आकर फैंस का सामने अपनी बात रखने वाले हैं। इसके साथ ही WWE में वापसी के बाद रुसेव के पहले मैच का ऐलान हो गया था। वो ओटिस के खिलाफ लड़ेंगे। दूसरी ओर, जेडी मैकडॉना का सिंगल्स एक्शन में रिटर्न होगा।

Raw के लिए एडम पीयर्स ने दो अन्य चीजों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की। इसके द्वारा एडम ने बताया कि बैकी लिंच प्रोमो कट करके लायरा वैल्किरिया को ललकारने वाली हैं। दोनों यहां से Backlash 2025 के लिए अपने मैच को हाइप कर सकती हैं। एडम ने इसी बीच Raw के लिए रॉक्सेन परेज़ vs इयो स्काई मैच भी ऑफिशियल कर दिया है।

आप नीचे एडम पीयर्स की वीडियो देख सकते हैं:

Ad

विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई और रॉक्सेन परेज़ के बीच कभी भी सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। वो पहली बार आमने-सामने होंगी। इसी वजह से देखना ररोचक हेगा कि चीजें किस तरह से आगे बढ़ती हैं। बता दें कि स्काई अपनी चैंपियनशिप दांव पर नहीं लगाने वाली हैं। परेज़ के खिलाफ उनका नॉन टाइटल मैच होगा।

WWE Raw ब्रांड से Backlash 2025 के लिए किन मैचों का ऐलान हुआ है?

Backlash 2025 के लिए अब तक 4 मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इसमें से दो मुकाबले Raw ब्रांड की ओर से होंगे। गुंथर का सामना पैट मैकेफी से एक सिंगल्स मैच में होने वाला है। गुंथर ने WrestleMania के बाद Raw के एपिसोड में पैट मैकेफी पर हमला किया था। इसी वजह से यह मैच ऑफिशियल हुआ। बैकी लिंच और लायरा वैल्किरिया के बीच Backlash 2025 में विमेंस आईसी चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि Raw द्वारा कुछ और मुकाबले भी बुक हो जाएंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications