WWE से सस्पेंड होने के बाद Bobby Lashley की वापसी पर हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने दी बड़ी जानकारी
WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने दी बड़ी जानकारी

Bobby Lashley: पिछले हफ्ते WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को सस्पेंड कर दिया था। रॉ (Raw) में अब पीयर्स ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है।

Ad

पीयर्स ने कहा कि लैश्ले से बात करके उनकी वापसी के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद MVP भी वहां पर आए। उन्होंने पीयर्स से कहा कि वो लैश्ले को लेकर उनसे बात करना चाहते हैं। ये देखकर ऐसा लग रहा है कि आगे जाकर हर्ट बिजनेस का रीयूनियन होगा। पीयर्स ने इसके बाद MVP से उनके ऑफिस में मिलने के लिए भी कहा। हालांकि इसके बाद चीजें इधर-उधर हो गई थी।

Ad
Ad

द उसोज़ और सैमी ज़ेन ने डॉल्फ ज़िगलर, शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर के ऊपर भी अटैक किया था। बेंजामिन और सेड्रिक हर्ट बिजनेस का पहले हिस्सा थे। अगर हर्ट बिजनेस का रीयूनियन होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा। MVP की वजह से बॉबी लैश्ले को बहुत फायदा हुआ था। MVP इस समय ओमोस के साथ काम कर रहे हैं।

WWE रिंग में कब होगी बॉबी लैश्ले की वापसी?

बॉबी लैश्ले अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगले साल WWE WrestleMania में उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। पिछले महीने Crown Jewel इवेंट में लैश्ले और लैसनर के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। इस मैच में बॉबी की हार हो गई थी। हालांकि मैच के बाद उन्होंने ब्रॉक की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद लग गया था कि इनके बीच आगे भी मुकाबला होगा। अभी तक इन दोनों के बीच संभावित मैच को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

फिलहाल ये देखना होगा कि WWE Raw में बॉबी लैश्ले की वापसी कब होगी। रेड ब्रांड के अगले एपिसोड में उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आएगा। उनकी वापसी के बाद कुछ नया इस बार जरूर देखने को मिलेगा। MVP के साथ मिलकर वो धमाल मचा सकते हैं। शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर के ऊपर भी इस दौरान नजरें रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications