पूर्व WWE सुपरस्टार ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

WWE से जाने के बाद भी पूर्व स्टार एडम रोज़ चुप नहीं बैठे हैं। उन्होेंने WWE पर निशाना साधते हुए कहा है कि कंपनी ने उनकी क्रिएटिविटी का सही इस्तेमाल नहीं किया। काफी सारे आरोपों की वजह से एडम रोज़ का WWE कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया था। जिसमें दूसरे बार वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन और घरेलू हिंसा के आरोप शामिल हैं। एडम रोज़ का WWE के साथ करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा था। अब उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया गया। रैसलिंग इंक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक रोज़ ने कहा, "हम लोग आर्टिस्ट है, हमें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा अगर हमारी कला को खत्म किया जाए। अगर आप के साथ ऐसा हो रहा है, तो ये काफी दुख पहुंचाने वाला है"। कुछ लोग इससे डील कर लेते हैं, जबकि कुछ को इसका फल मिल जाता है। जबकि कुछ दूसरे लोग ऐसा नहीं कर पाते। एडम रोज़़, जिनका असली नाम रेयमंड लेपैन है। उनका WWE के साथ करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है। देखने वाली बात होगी कि एडम रोज़ का करियर आगे किस दिशा में जाता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications