क्या WWE में वापसी करने वाला है ये स्टार?

अगर कोई WWE को कई सालों से फॉलो कर रहा होगा, तो उसे निश्चित ही इस बात का आइडिया होगा की पिछले कुछ दिनों में यहाँ जो हुआ है वो काफी हैरान करने वाला रहा है। इसी समय लोगों ने पहली बार स्टिंग को WWE में डैब्यु करते हुए देखा और फिर उन्होने रैसलमेनिया 31 में ट्रिपल एच के साथ एक यादगार मैच में हिस्सा लिया। इसके अलावा भी कई ऐसी घटना हुई जो फैंस को सर्प्राइज़ कर गई। इसी कड़ी में 12 सालों बाद गोल्डबर्ग ने भी WWE में एक बेहतरीन वापसी की और बता दिया की उनमें आज भी काफी दम बाकी है। इतनी सब वापसी के बीच हम कह सकते हैं की WWE में किसी का भी कमबैक हो सकता है। अब पता चल रहा है की एडम रोज़ की WWE में आने वाले दिनों में वापसी हो सकती है। ट्विटर पर एल्डो रोज़ नाम से प्रसिद्ध एडम ने ट्वीट किया:"कुछ बड़ा आने वाला है, ये पार्टी सबका मनोरंजन कर देगी।" अभी इस बात की जानकारी WWE ने नहीं दी है की ये वापसी हो भी रही है या नहीं।

Ad

आपको बता दें की मई 2016 में एडम रोज़ घरेलू हिंसा के आरोप में जेल चले गए थे, लेकिन बाद में उन से वो सभी आरोप वापिस ले लिए गए थे, और पुलिस की तरफ से उन्हे क्लीनचिट मिल गई थी। इसी वजह से WWE ने भी एडम को 2016 मई में ही अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया था, और तब से ही वो एक्शन से बाहर चल रहे थे। जब एडम सस्पेंड हुए थे तब वो काफी कॉमेडी वाली कहानी में थे। लेकिन उनकी फंडागो के साथ बनी टीम को इसी कारण से तोड़ना पड़ा, अभी कुछ पक्का नहीं पर इंटरनेट पर चल रही खबरों के अनुसार एडम रोज़ अपने पुराने कैरक्टर के साथ वापसी कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications