AEW के 4 सुपरस्टार्स जो WWE में आते ही सफलता हासिल कर सकते हैं

AEW के कुछ सुपरस्टार्स को WWE में सफलता मिल सकती है
AEW के कुछ सुपरस्टार्स को WWE में सफलता मिल सकती है

AEW का रोस्टर पहले से काफी मजबूत हो गया है। कई सारे पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू किया है। इसी वजह से WWE और AEW के रोस्टर की हमेशा तुलना होती है। अब तक WWE के सुपरस्टार्स ने ऑल एलीट रेसलिंग में डेब्यू किया है लेकिन AEW का कोई टॉप सुपरस्टार WWE में नहीं आया है।

Ad
Ad

फैंस के बीच हमेशा चर्चा रहती है कि कौन-सा सुपरस्टार WWE छोड़कर AEW में कदम रखेगा। हालांकि, कई सारे ऐसे AEW रेसलर्स भी हैं जिन्हें WWE में डेब्यू करने के बाद जबरदस्त तरीके से सफलता मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE में आते ही सफलता मिलेगी।

4- AEW सुपरस्टार MJF

Ad

MJF को मौजूदा समय में AEW ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग जगत के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। अमूमन सुपरस्टार्स सिर्फ रेसलिंग शोज़ में अपने कैरेक्टर में नजर आते हैं और अन्य जगहों पर साधारण तरीके से रहते हैं। हालांकि, MJF हमेशा ही इस कैरेक्टर में रहना पसंद करते हैं। कई बार वो इवेंट्स में फैंस की बेइज्जती कर देते हैं।

देखा जाए तो MJF अपने गिमिक को लेकर काफी सीरियस हैं। इसके अलावा उनकी प्रोमो स्किल्स जबरदस्त है। WWE में अगर किसी सुपरस्टार को जल्दी सफलता हासिल करनी है तो फिर उसके पास अच्छा कैरेक्टर होना चाहिए। साथ ही बेहतर प्रोमो स्किल्स होनी चाहिए। MJF के पास दोनों चीज़ें हैं और वो आसानी से अपना बड़ा नाम बना सकते हैं।

ऐसे में उनके लिए WWE में सफलता हासिल करना काफी ज्यादा आसान रहेगा। MJF आते ही WWE में टॉप स्टार बन सकते हैं। अभी AEW उन्हें जबरदस्त तरीके से बुक कर रहा है और इसी वजह से काफी कम चांस रहने वाले हैं कि वो कभी WWE में डेब्यू करेंगे। हालांकि, अगर WWE उन्हें बड़ा पुश और शानदार बुकिंग देने का दावा करता है तो वो WWE में आ सकते हैं।

3- ऑरेंज कैसिडी

Ad

ऑरेंज कैसिडी के पास मौजूदा समय में प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे अलग और खास कैरेक्टर है। वो मैच में काफी समय तक अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। साथ ही वो अपने आलसीपन की वजह से फेमस हैं। हमेशा फैंस द्वारा ऑरेंज कैसिडी को काफी जबरदस्त रिएक्शन मिलता है।

इसी वजह से अगर वो WWE में इसी कैरेक्टर के साथ डेब्यू करेंगे तो उन्हें आते ही सफलता मिल सकती है। वो जबरदस्त रिएक्शन मिलने की वजह से WWE मैनेजमेंट की नजर में आ जाएंगे और फिर उनके लिए सफलता हासिल करना काफी आसान हो जाएगा। इसी वजह से कैसिडी को WWE में कदम रखना चाहिए।

2- ब्रायन केज

Ad

ब्रायन केज ने AEW में आते ही प्रभावित किया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी बुकिंग काफी खराब रही है और AEW उनका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इस समय केज चोट की वजह से एक्शन से दूर हैं। हालांकि, कुछ महीनों में वो वापसी कर सकते हैं। खैर, अगर केज WWE में कदम रखते हैं तो उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिल सकती है।

ब्रायन अपने शानदार लुक और बॉडी के लिए फेमस हैं। WWE ऐसे सुपरस्टार्स को पुश देना पसंद करता है। ब्रायन केज के पास अच्छी रेसलिंग स्किल्स हैं और अगर उन्हें एक बढ़िया मैनेजर मिल जाए तो WWE में डेब्यू के बाद वो कुछ ही समय में टॉप पर पहुंच सकते हैं।

1- लैंस आर्चर

Ad

लैंस आर्चर इस समय AEW का हिस्सा बने हुए हैं और वो कई अन्य जगहों पर भी लड़ते हैं। इस सुपरस्टार को अपने जबरदस्त साइज और लड़ने के खतरनाक तरीके के लिए जाना जाता है। उनका रेसलिंग स्टाइल WWE के हिसाब से सही है और वो WWE में आकर अच्छे मैच दे सकते हैं। इसके अलावा लैंस के पास बढ़िया कैरेक्टर है।

उन्हें सफलता हासिल करने के लिए WWE में किसी मैनेजर की जरूरत भी नहीं होगी। WWE इस समय बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश देने पर ध्यान दे रहा है। इस सुपरस्टार के पास WWE में सफलता पाने के सारे गुण हैं। AEW में आर्चर ने अब तक एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन WWE में उनकी किस्मत बदल सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications