AEW Dynamite में हमला होने के बाद Tony Khan का सोशल मीडिया पर बना जमकर मजाक, फैंस का शो को लेकर फूटा गुस्सा

Ujjaval
AEW Dynamite को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आई
AEW Dynamite को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आई

AEW Dynamite: AEW डायनामाइट (Dynamite) के एपिसोड में कई चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिली। कई लोगों को यह एपिसोड बहुत पसंद आया, तो कुछ इससे निराश नज़र आए। एपिसोड को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। टोनी खान (Tony Khan) का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना और उन्हें लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं आई।

फैंस का इसी बीच AEW वर्ल्ड चैंपियन स्वर्व स्ट्रिकलैंड को प्रोमो कट करने के लिए बुक नहीं करने पर गुस्सा निकला। इस आर्टिकल में हम AEW Dynamite के इस हफ्ते के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालने वाले हैं।

AEW Dynamite को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(टोनी खान की बुकिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब उन्होंने एक मगरमच्छ के बच्चे की तरह हल्का सा बंप लिया। टोनी खान इस रेसलिंग जगत के लिए एक कलंक हैं। यह अच्छी चीज़ है कि AEW एक सर्कस के नाटक जैसा है।)

(AEW Dynamite का यह एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा।)

(AEW Dynamite का एपिसोड काफी अच्छा रहा। कुछ चीज़ें बढ़िया रही, कुछ सही नहीं थी। जैक्सनविल में ऑडियो की दिक्कत ने काफी परेशान किया। उम्मीद है कि पावरहाउस हॉब्स ठीक होंगे। टोनी खान पर जैक पैरी के पंच पर आए मजेदार बंप के कारण इस शो को हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।)

(AEW Dynamite का अंत काफी ज्यादा रोचक रहा। हमने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी। खराब ऑडियो के बाद भी यह शो बहुत अच्छा रहा। इसे 10 में से 9 अंक मिलेंगे।)

(मैं अब एक ऐसे पॉइंट पर आ गया हूं, जहां AEW पूरी तरह से देखने लायक नहीं हैं। कोई भी मैच इतना अच्छा नहीं है कि अन्य चीज़ों को छिपा सकता है। मुझे उम्मीद थी कि टोनी खान कुछ चीज़ें करके नीचे जा रहे प्रोडक्ट को रोकने के लिए कुछ करेंगे लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वो दूसरी दिशा में जाने वाले हैं।)

(AEW Dynasty में चैंपियनशिप जीतने के बाद स्वर्व स्ट्रिकलैंड को माइक पर समय दिया जाना चाहिए था। उन्हें शो की शुरुआत करनी चाहिए थी। यह बुकिंग फैसला अच्छा नहीं रहा। माफ कीजिए, मैं आपको इसके लिए माफ नहीं करूंगा।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now