AEW Dynamite: AEW डायनामाइट (Dynamite) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो की शुरुआत पूर्व WWE सुपरस्टार के जबरदस्त सैगमेंट से हुई। शो के दौरान फैंस को दो नए चैंपियन देखने को मिले। मेन इवेंट में हुए खतरनाक शर्त वाले मैच में जमकर बवाल मचा। इस आर्टिकल में हम AEW Dynamite के नतीजों पर नज़र डालेंगे।AEW Dynamite रिजल्ट्स- पूर्व WWE सुपरस्टार मर्सेडीज़ मोने ने शो की शुरुआत की। उन्होंने 10 महीनों पहले आई चोट को लेकर बात की और बताया कि वो अब AEW के विमेंस रेवोल्यूशन का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने जूलिया हार्ट और स्काई ब्लू पर निशाना साधा। जूलिया आईं और इसी बीच स्काई ने पीछे से हमला करने की कोशिश की। मोने ने हार्ट पर फिनिशर लगाने का मन बनाया लेकिन ब्लू ने उन्हें रोका। विलो नाईटइंगेल और क्रिस स्टेटलैंडर ने आकर मर्सेडीज़ को बचाया। बाद में मोने का दोनों बेबीफेस स्टार्स के साथ स्टेयरडाउन देखने को मिला। View this post on Instagram Instagram Post- एक वीडियो सैगमेंट द्वारा यंग बक्स ने बताया कि वो काजूचिका ओकाडा के मैच के लिए रिंगसाइड पर नहीं रहेंगे। ओकाडा ने एडी किंग्सटन को धमकी दी।- एडी किंग्सटन और काजूचिका ओकाडा के बीच AEW कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। ओकाडा ने अंत में अपना फिनिशर रैनमेकर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ वो नए चैंपियन बने। पैक स्टेज एरिया पर आए और उनका ओकाडा के साथ स्टेयरडाउन हुआ। View this post on Instagram Instagram Post- AEW Dynamite में स्वर्व स्ट्रिकलैंड ने बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा ओपन चैलेंज का ऐलान किया।- बैकस्टेज सैगमेंट में विलो नाईटइंगेल और क्रिस स्टेटलैंडर ने कहा कि वो जूलिया हार्ट और स्काई ब्लू के साथ अपनी दुश्मनी खत्म करेंगी। मर्सेडीज़ मोने आईं और उन्होंने क्रिस को मदद के लिए शुक्रिया कहा। वो विलो से खुश नज़र नहीं आईं।- हुक ने एक सिंगल्स मैच में WWE दिग्गज क्रिस जैरिको को रोलअप द्वारा हराया। View this post on Instagram Instagram Post- एडम कोल अपने साथी वार्डलो के वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनने से निराश नज़र आए। कोल ने कहा कि अब वार्डलो को अन्य साथियों की चैंपियन बनने में मदद करनी होगी।- AEW Dynamite में बैकस्टेज इंटरव्यू में क्रिस जैरिको ने हुक की जमकर तारीफ की।- विल ऑस्प्रे ने प्रोमो कट करके फैंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने ब्रायन डेनियलसन और कत्सुयोरी शिबाटा को अच्छा रेसलर बताया। बाद में उन्होंने दोनों पर निशाना साधा और शिबाटा को अगले हफ्ते लड़ने के लिए चैलेंज दिया।- डेओना पुर्राज़ो और थंडर रोज़ा ने AEW विमेंस चैंपियन टोनी स्टॉर्म और मरिया मे को हराया। View this post on Instagram Instagram Post- द बुचर ने स्वर्व स्ट्रिकलैंड ने ओपन चैलेंज को स्वीकारा। स्वर्व ने बुचर को सिंगल्स मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए हराया। स्ट्रिकलैंड ने प्रोमो कट करके AEW वर्ल्ड चैंपियन समोआ जो पर निशाना साधा। समोआ ने स्ट्रिकलैंड को मैच देने से इंकार किया लेकिन बाद में लगभग मान गए। डॉन कैलिस आए और उन्होंने बताया कि कोनोसुके ताकेशिता ने भी स्वर्व जितने ही मैच जीते हैं। स्ट्रिकलैंड और ताकेशिता के बीच अगले हफ्ते के लिए यहां से मैच तय हो गया। View this post on Instagram Instagram Post- AEW Dynamite के मेन इवेंट में क्रिश्चियन केज और एडम कोपलैंड के बीच TNT चैंपियनशिप के लिए आई क्विट मैच देखने को मिला। दोनों ने शुरुआत से एक-दूसरे की हालत खराब करने की कोशिश की। वो रिंगसाइड, फैंस के बीच और बैकस्टेज भी लड़ते हुए नज़र आए। शेना वैन ने बीच में दखल देकर कोपलैंड पर हमला किया। क्रिश्चियन ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन एडम ने हार नहीं मानी। केज के साथियों का दखल देखने को मिला। डेनियल गार्सिया और मैट मेनार्ड ने आकर चीज़ों को संभाला। अंत में कोपलैंड ने केज पर स्पाइक से हमला किया। पहली बार में क्रिश्चियन ने हार नहीं मानी लेकिन दूसरी बार में चैंपियन ने क्विट कर दिया। एडम कोपलैंड इसी के साथ नए TNT चैंपियन बने। View this post on Instagram Instagram Postइस तरह से AEW Dynamite का अंत हुआ।