AEW Full Gear 2023 के शानदार आयोजन के बावजूद मेन इवेंट की हुई जमकर आलोचना, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
AEW Full Gear इवेंट फैंस को पसंद आया
AEW Full Gear इवेंट फैंस को पसंद आया

AEW Full Gear: AEW फुल गियर (Full Gear 2023) इवेंट काफी तगड़ा साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले। फैंस को यह पूरा इवेंट पसंद आया लेकिन मेन इवेंट मैच की बुकिंग को लेकर जमकर आलोचना देखने को मिली। फैंस को हैंगमैन पेज (Hangman Page) और स्वर्व स्ट्रिकलैंड (Swerve Strickland) का टेक्सस डेथ मैच पसंद आया।

विमेंस डिवीजन के मैचों को लेकर फैंस की राय थोड़ी अलग-अलग रही। Full Gear 2023 शो के लिए बनी हुई हाइप के हिसाब से देखा जाए तो इवेंट ने उतना निराश बिल्कुल नहीं किया। इस आर्टिकल में हम AEW Full Gear 2023 इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर आई सभी फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालेंगे।

AEW Full Gear 2023 को लेकर फैंस की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

(कुल मिलाकर AEW Full Gear 2023 अच्छा रहा। ज्यादातर मैच बढ़िया थे। स्टोरीटेलिंग देखने को नहीं मिली लेकिन रेसलिंग काफी शानदार रही। सिर्फ मेन इवेंट थोड़ा निराशाजनक रहा और इसने कहानी में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की।)

(AEW Full Gear इवेंट काफी अच्छा रहा। मुझे सिर्फ विमेंस डिवीजन के मैच और नतीजे पसंद नहीं आए। इस मामले में बुकिंग बहुत खराब रही। बाकी सभी चीज़ों का अंदाजा लगाया जा सकता था लेकिन यह सभी भी बढ़िया रही। स्वर्व स्ट्रिकलैंड और हैंगमैन पेज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। शो को 10 में से 7 अंक मिलेंगे।)

(यह प्रीमियम लाइव इवेंट उतार-चढाव से भरा हुआ था। कुछ अच्छे और निराशाजनक पल दोनों देखने को मिले। मेन इवेंट अजीब था लेकिन मैंने इसका काफी आनंद लिया। इस शो को 10 में से 8 अंक मिलेंगे।)

(AEW का एक और जबरदस्त प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिला। मेन इवेंट थोड़ा ओवरबुक्ड लगा और अगर यहां इंजरी का एंगल नहीं जोड़ा जाता, तो ज्यादा सेंस बनता। इसके बावजूद यह बढ़िया रहा। स्वर्व स्ट्रिकलैंड और हैंगमैन पेज ने शो में सबसे तगड़ा प्रदर्शन किया। मैं Worlds End इवेंट का इंतजार नहीं कर सकता।)

(मुझे लगता है कि Full Gear इवेंट काफी अच्छा शो था, जहां कुछ फैसलों पर सवाल किया जा सकता है। स्वर्व स्ट्रिकलैंड vs हैंगमैन पेज आसानी से इवेंट का सबसे अच्छा मैच था।)

Quick Links