भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। AEW के शोज का प्रसारण अब WWE की तरह भारत में भी होगा। 15 अगस्त 2021 से Eurosport पर AEW के शो Dynamite और Rampage का प्रसारण होगा। सबसे बड़ी बात कि Eurosport अब AEW के पीपीवी को भी कवर करेगा और इनका लाइव प्रसारण फैंस देख पाएंगे। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को ये बहुत बड़ा झटका AEW ने दिया। Sportskeeda Wrestling can confirm that @AEW has inked a TV deal in India with @EurosportIN. #AEWDynamite and #Rampage will start airing from 15th August, India's Independence day 🇮🇳. pic.twitter.com/8Ez2roxokl— Sportskeeda Wrestling (@SKWrestling_) August 2, 2021AEW ने भारतीय फैंस के लिए किया बहुत बडा़ ऐलानहर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, इसलिए AEW ने इस खास दिन पर ब्रॉडकास्टिंग की शुरूआत करने का ऐलान किया। प्रेस रिलीज के अनुसार साल में 4 स्पेशल रेसलिंग इवेंट को भी कवर किया जाएगा। AEW को अब भारत में टीवी डील मिल गई। इसका मतलब साफ है कि AEW फैंस अब भारत में बढ़ जाएंगे। AEW के मालिक टोनी खान की नजरें जरूर भारत पर अपना व्यापार करने के लिए टिकी होंगी। टोनी खान ने इसके लिए पहला कदम उठा लिया है।आपको बता दें Eurosport इम्पैक्ट रेसलिंग स्पेशल और NJPW के भारतीय कटेंट को भी ब्रॉडकास्ट करता है। SONY Sports India के साथ WWE का करार काफी लंबे समय से चल रहा है। AEW के मालिक टोनी खान ने खुद इस खबर को ट्वीट के जरिए फैंस तक पहुंचाया। टोनी खान ने फैंस को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।Thanks to all of you great wrestling fans, we’re coming up NOW on @TNTdrama with #AEWDynamite; we have a huge card stacked with big matches! We appreciate you fans, thank you so much & please get ready for 2 hours packed with awesome matches + some of the best promos in wrestling pic.twitter.com/iLw1KbYIDw— Tony Khan (@TonyKhan) April 28, 2021हाल ही में खबर आई थी कि अब सीएम पंक और डेनियल ब्रायन भी AEW में नजर आएंगे। इस चीज को देखते हुए AEW ने ये बड़ा कदम उठाया है। भारत में WWE के फैंस बहुत ज्यादा हैं। सीएम पंक और डेनियल ब्रायन की फैन फॉलोविंग भी यहां जबरदस्त हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो AEW को बहुत फायदा होगा। वैसे भी WWE ने कई दिग्गजों को हाल ही में रिलीज कर दिया और आने वाले समय में वो सभी AEW में नजर आ सकते हैं। ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। ये दोनों भी अगर AEW में जाएंगे तो फिर WWE को बहुत बड़ा नुकसान आगे होगा। फिलहाल ये खबर विंस मैकमैहन और उनकी कंपनी के लिए बहुत ही निराशा वाली है। विंस मैकमैहन को अब AEW द्वारा असली टक्कर मिलेगी। विंस भी अब कुछ ना कुछ अपनी तरफ से नया करने के लिए बेताब जरूर होंगे।