AEW दिग्गज ने WWE Superstar Roman Reigns को साल 2022 का सबसे बेहतरीन रेसलर चुनते हुए चौंकाया, किया बड़ा दावा

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और पॉल हेमन
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और पॉल हेमन

Roman Reigns: WWE लैजेंड और AEW स्टार मार्क हेनरी (Mark Henry) ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling Awards में रोमन रेंस (Roman Reigns) को "मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर" 2022 चुना। साल 2021 की तरह ही रोमन रेंस साल 2022 में भी अनडिफिटेड रहे थे। बता दें, रोमन रेंस रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराने के बाद से ही अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

यही नहीं, रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे करने के काफी करीब आ चुके हैं और यह देखना रोचक होगा कि वो यह उपलब्धि हासिल कर पाते हैं या नहीं। बता दें, मार्क हेनरी ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling के बिल एप्टर से बात करते हुए रोमन रेंस को मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर चुना और उन्होंने कहा-

"मैं रोमन रेंस को पिक करूंगा। अगर रोमन रेंस ग्रह होते तो उनका खुद का गुरुत्वाकर्षण बल होता। पूरा शो उनके इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने द उसोज़ और सैमी ज़ेन के लिए माता-पिता के रूप में काम किया है। अब वो सोलो सिकोआ के साथ ऐसा ही कर रहे हैं। रोमन रेंस इस वक्त दुनिया के सबसे लोकप्रिय रेसलर हैं।"

ह्यूगो सविनोविच ने WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर किया बड़ा दावा

Ad

ह्यूगो सविनोविच ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling के UnSKripted पर रोमन रेंस को 'मोस्ट ईविल हील ऑफ द ईयर' चुना। इस दौरान उन्होंने कहा-

"लोग WWE और उनके प्रोडक्ट को देखते हैं। मैं हर हफ्ते उनके स्टोरीलाइन के साथ नाखुश हूं या नहीं। ईमानदारी से कहूं तो लोग कहते हैं कि यह मायने नहीं रखता है लेकिन यह मायने रखता है। लोग उन्हें रूस, चीन, लैटिन अमेरिका, यूएस में देखते हैं। किसी दूसरी कंपनी में लोग इतनी बड़ी संख्या में रेसलिंग प्रोडक्ट नहीं देखते हैं। इसलिए, माइक पर बेहतरीन होने, द ब्लडलाइन चीफ के स्टोरी की वजह से मैं रोमन को पिक करना चाहूंगा।"

यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस WrestleMania 39 में कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में अपना रन जारी रख पाते हैं या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications