AEW ने हाल ही में भारत के बहुत बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह (Satnam Singh) को साइन किया था। AEW रिंग में कुछ समय बाद सतनाम सिंह का डेब्यू हो जाएगा। सतनाम सिंह भी इस चीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। Sportskeeda Wrestling को हाल ही में सतनाम सिंह ने अपना इंटरव्यू दिया। सतनाम सिंह ने इस बार बहुत ही शानदार अंदाज में अपने फैंस को खास संदेश दिया। AEW रिंग में जल्द होगा सतनाम सिंह का डेब्यू, भारतीय फैंस को आएगा मजासतनाम सिंह ने साफ कर दिया है कि वो दुनिया के सबसे बड़े रेसलर बनेेंगे। AEW में सतनाम सिंह के लक्ष्य को लेकर यहां सवाल पूछा गया था। सतनाम सिंह ने कहा, मैं दुनिया का सबसे बड़ा रेसलर बनना चाहता हूं। भारत का अगला लेवल बनाना चाहता हूं। मैं आने वाला बड़ा सुपरस्टार हूं। मैं सभी रेसलर के साथ लड़ना चाहता हूं। अपने फ्यूचर को लेकर काफी उत्साहित इस समय हूं। AEW के जरिए मैं भारत में अपनी बड़ी छाप छोड़ना चाहता हूं। आप इंतजार करो मैं बहुत बड़ी चीज़ आने वाले समय में करूंगा। मेरा सभी के लिए एक ही संदेश है कि मेहनत करो। जो भी आप अभी कर रहे हो उसके ऊपर आपका फोकस होना चाहिए। एक दिन आपका सपना जरूर पूरा होगा। हमेशा धैर्य रखकर काम करना चाहिए। ये बात तो तय है कि सतनाम सिंह एक दिन AEW के जरिए पूरी दुनिया में नाम कमाएंगे। WWE में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। AEW के साथ अभी सतनाम सिंह ही जुड़े हैं। इसका फायदा सतनाम सिंह फ्यूचर में उठा सकते हैं। सतनाम सिंह को साइन करने के बाद टोनी खान ने खुशी जताई थी। इसका मतलब साफ है कि AEW में सतनाम सिंह को अच्छा पुश मिलेगा। इस समय सतनाम सिंह कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और जल्द ही ये सुपरस्टार रिंग में एंट्री करेगा। भारतीय फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि AEW द्वारा सतनाम सिंह का रिंग डेब्यू कब कराया जाता है। सतनाम सिंह भी इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_In this new interview with Sportskeeda Wrestling, #AEW's @hellosatnam discussed training with @QTMarshall. bit.ly/3izwYGE @rdore20004:30 AM · Oct 6, 2021123In this new interview with Sportskeeda Wrestling, #AEW's @hellosatnam discussed training with @QTMarshall. bit.ly/3izwYGE @rdore2000 https://t.co/UUk9DvB9GH