WWE परफॉर्मेंस सेंटर में साल 2017 में एक बड़े सुपरस्टार ने एंट्री की थी और उनका नाम सतनाम सिंह था। आपको बता दें भारत के बहुत बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह (Satnam Singh) है। हाल ही में AEW ने सतनाम सिंह को साइन कर लिया है। स्पोर्ट्सकीड़ा रेसलिंग को हाल ही में सतनाम सिंह ने अपना इंटरव्यू दिया। WWE परफॉर्मेंस सेंटर और AEW में साइन होने को लेकर सतनाम सिंह ने बड़ा बयान दिया।WWE परफॉर्मेंस सेंटर में साल 2017 में नजर आए थे सतनाम सिंह25 साल के सतनाम सिंह दुनिया की सबसे मशहूर लीग NBA (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) में खेलने वाले पहले भारतीय हैं। सतनाम सिंह ने अपने काम से इतिहास रच दिया था। साल 2017 में लगा था कि WWE को सतनाम सिंह ज्वाइन कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बारे में सतनाम सिंह ने कहा,साल 2017 में मैंने WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग की थी लेकिन इसके बाद के लिए मैं तैयार नहीं था। मैंने सोचा कि बास्केटबॉल मेरे सबसे बेस्ट है। मैंने सोचा कि कुछ समय इंतजार कर लेना चाहिए। शुरूआती समय में मेरा पूरा फोकस बास्केटबॉल पर था। जब मैंने बास्केटबॉल के अलावा कुछ सोचा तो मेरे दिमाग में रेसलिंग ही आई। मुझे लगा वहां मेरे लिए बहुत ज्यादा मौके बन सकते हैं। ये इसलिए भी था क्योंकि भारत में रेसलिंग बहुत प्रसिद्ध हैं। ये बात सोचकर ही मैंने AEW में कदम रखा। मैं शुरूआत से रेसलिंग भी बहुत पसंद करता था।सतनाम सिंह अब AEW रिंग में कुछ समय बाद धमाल मचाएंगे। भारतीय फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर होगी। इससे पहले भी NBA में सतनाम सिंह धमाल मचा चुके हैं। AEW के मालिक टोनी खान ने भी सतनाम सिंह को साइन करने के बाद खुशी मनाई थी। आने वाले समय में सतनाम सिंह बहुत बड़े रेसलिंग के स्टार बन सकते हैं। भारत में भी रेसलिंग को काफी पसंद किया जाता है और सतनाम इसका फायदा उठा सकते हैं। WWE में कई भारतीय सुपरस्टार्स काम करते हैं और अब AEW में सतनाम अपना जलवा दिखाने को तैयार है। कुछ समय बाद AEW के मेन रोस्टर में सतनाम सिंह की एंट्री हो जाएगी।WWE India@WWEIndiaWill this big man #SatnamSingh one day assert his strength as a WWE Superstar? Let us know your thought on #WWEPerformanceCenter.3:17 AM · Jan 11, 20176811Will this big man #SatnamSingh one day assert his strength as a WWE Superstar? Let us know your thought on #WWEPerformanceCenter. https://t.co/Gx40Zn0WZM