AEW के मालिक टोनी खान (Tony Khan) ने हाल ही में यह बात मानी है कि अगर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया होता तो वो ओवेंस को साइन करने में जरूर दिलचस्पी दिखाते। टोनी खान ने हाल ही में CBS Sports को दिए इंटरव्यू में AEW से जुड़ी चीज़ों के बारे में चर्चा की। इस दौरान टोनी खान से पूछा गया कि अगर केविन ओवेंस का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता तो क्या वो उन्हें साइन करने में दिलचस्पी दिखाते।Shakiel Mahjouri@Shak_FuPart one of my interview with @TonyKhan is out now!🎙️ WWE's interest in MJF🎙️ Kevin Owens re-signing🎙️ Demand for Danhausen in #AEW 👀 Watch: youtu.be/nawXH9VvXJc👀 Read: bit.ly/3FmMtey(Keep your eyes out next week for more on AEW in 2021/2022)1:42 AM · Dec 22, 20215110Part one of my interview with @TonyKhan is out now!🎙️ WWE's interest in MJF🎙️ Kevin Owens re-signing🎙️ Demand for Danhausen in #AEW 👀 Watch: youtu.be/nawXH9VvXJc👀 Read: bit.ly/3FmMtey(Keep your eyes out next week for more on AEW in 2021/2022) https://t.co/WBzvG54Z3uइसका जवाब देते हुए टोनी ने केविन ओवेंस को महान रेसलर बताया और उन्होंने यह बात मानी की कि वो ओवेंस को जरूर साइन करना चाहते। टोनी खान ने कहा-"मेरी इस चीज़ में जरूर रूचि होती। वो महान रेसलर हैं। मेरा मानना है कि उन्होंने बेहतरीन डील मिलने की वजह से नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। मेरा मानना है कि यह उनके लिए काफी अच्छा है। हमारे यहां कई चर्चित लोग हैं और वो (केविन) महान हैं। वो जिस कंपनी में भी जाएंगे वहां वो उन लोगों के लिए महान रेसलर साबित होंगे।"AEW मालिक टोनी खान ने साल 2022 में कंपनी के लिए बड़ा प्लान बना रखा हैWWE on FOX@WWEonFOXKevin Owens confirms he has re-signed with @WWE.10:09 AM · Dec 16, 2021118131058Kevin Owens confirms he has re-signed with @WWE. https://t.co/k9EHNNgsvzWWE सुपरस्टार केविन ओवेंस AEW का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि, टोनी खान ने आने वाले हफ्तों और महीनों में अपने रोस्टर में बेहतरीन टैलेंट्स को शामिल करने का जरूर प्लान बना रखा है। पिछले हफ्ते AEW Dynamite में अलग-अलग सैगमेंट्स के जरिए काइल ओ'राइली और ब्रोडी किंग के डेब्यू के संकेत दिए गए थे और ऐसा लग रहा है कि ये दोनों सुपरस्टार्स जल्द ही इस रेसलिंग कंपनी में डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं।इसके अलावा वर्तमान समय में ब्रे वायट जैसे कई बड़े नाम फ्री एजेंट बने हुए हैं। टोनी खान को इस बारे में अच्छे से पता है और वो साल 2022 में ब्रे वायट जैसे फ्री एजेंट्स को साइन करके अपने रोस्टर में मजबूती लाना चाहेंगे।