"उनका स्वागत रहेगा"- पूर्व WWE चेयरमैन Vince McMahon के बेटे को AEW के मालिक ने अपनी कंपनी में आने का दिया न्योता, तोड़ी चुप्पी

Ujjaval
क्या पूर्व WWE स्टार शेन मैकमैहन AEW का बनेंगे हिस्सा? (Photo: WWE.com)
क्या पूर्व WWE स्टार शेन मैकमैहन AEW का बनेंगे हिस्सा? (Photo: WWE.com)

Tony Khan Ready For Shane McMahon to Join AEW: WWE में काम कर चुके शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्हें कंपनी में रहते हुए जबरदस्त सफलता मिली। अपने पिता की कंपनी होने के कारण शेन को कभी दिक्कत नहीं आई लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब विंस कंपनी के चेयरमैन नहीं है और इसी बीच शेन ने विरोधी कंपनी में कदम रखने में रुचि दिखाई है। टोनी खान (Tony Khan) ने अब इसपर चुप्पी तोड़ी।

Ad

Sports Illustrated के जस्टिन बरासो को थोड़े समय पहले टोनी खान ने इंटरव्यू दिया था। इसी बीच उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शेन मैकमैहन के AEW में शामिल होने की रुचि से जुड़ी अफवाहों के बारे में उन्हें सुनने को मिला है। खान ने बताया कि उनके मन में विंस मैकमैहन के बेटे के लिए काफी सम्मान है। उन्होंने शेन का AEW में स्वागत भी किया और उन्हें न्योता दिया। उन्होंने कहा,

"मुझे सुनने में आया है कि वो शायद (AEW में आने में) रुचि ले रहे हैं। मैं कभी शेन मैकमैहन से नहीं मिला हूं लेकिन हमारे कई दोस्त हैं, जिन्हें हम आपस में जानते हैं। मेरे मन में उनके लिए एक एक्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल रेसलर के तौर पर काफी सम्मान है। उनका हमेशा AEW में स्वागत रहेगा।"
Ad

टोनी खान WWE की विरोधी कंपनी AEW के मालिक हैं। उन्होंने कई बार विंस मैकमैहन पर निशाना साधा है। ऐसे में अब अगर टोनी के प्रमोशन में विंस के बेटे शेन नज़र आते हैं, तो यह सही मायने में एक हैरान करने वाली चीज़ होगी।

शेन मैकमैहन ने WWE में कितनी चैंपियनशिप जीती है?

शेन मैकमैहन ने कभी भी फुल टाइम सुपरस्टार के तौर पर काम नहीं किया। वो काफी कम मौकों पर रिंग में नज़र आए हैं लेकिन इसी बीच वो चैंपियन भी रहे हैं। शेन ने WWE में यूरोपियन और हार्डकोर चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो टैग टीम डिवीजन में जलवा बिखेर चुके हैं। वो द मिज़ के साथ मिलकर एक बार टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। देखा जाए तो शेन WWE में कुल 3 बार चैंपियनशिप जीत चुके हैं और तीनों अलग-अलग हैं। देखना होगा कि शेन AEW में जाते हैं, तो वो ऑफिशियल के तौर पर काम करेंगे, या बतौर रेसलर नज़र आएंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications