AEW सुपरस्टार मैट हार्डी (Matt Hardy) ने हाल ही में Essentially Sports के साथ इंटरव्यू में कई विषयों पर बात की। इस दौरान मैट ने AEW के मालिक टोनी खान (Tony Khan) और WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के बारे में बात करते हुए कहा कि इन दोनों के बीच ज्यादा समानताएं नहीं हैं।इस दौरान मैट ने टोनी की मानसिकता के बारे में बात की और उन्होंने कहा कि विंस जिस तरह WWE को चलाते हैं, उससे टोनी की सोच एकदम अलग है। मैट हार्डी ने कहा-"मेरा मानना है कि AEW काफी स्पेशल है क्योंकि AEW में टोनी खान और सभी लोगों की मानसिकता काफी अलग है। वो किसी भी तरह लोगों पर दबाब नहीं बनाते हैं और सभी को अच्छा महसूस कराया जाता है। अगर आपको किसी तरह की समस्या आती है तो आप किसी से भी बात कर सकते हैं। आप टोनी खान से भी आसानी से बात कर सकते हैं। वहीं, WWE में विंस मैकमैहन के साथ यह चीज़ ठीक इसके उलट है। विंस के साथ बात करना आसान नहीं है और मेरा मानना है कि टोनी की सोच साल 2021 के रेसलिंग फैन जैसी है। यहां पारिवारिक वातावरण होता है जहां आप अपनी बात रख सकते हैं। सभी AEW में खुश हैं। यह एक बड़े परिवार की तरह महसूस होता है।"EssentiallySports@es_sportsnewsEXCLUSIVE: Matt Hardy Discusses AEW’s Rise, Tony Khan’s Greatness, Vince McMahon, WWE and More dlvr.it/SFk4yR7:32 AM · Dec 20, 202111EXCLUSIVE: Matt Hardy Discusses AEW’s Rise, Tony Khan’s Greatness, Vince McMahon, WWE and More dlvr.it/SFk4yRAEW सुपरस्टार मैट हार्डी ने विंस मैकमैहन और टोनी खान में एक समानता बताईMATT HARDY@MATTHARDYBRANDhttps://t.co/lpuTlwJLpI twitter.com/TonyKhan/statu…Tony Khan@TonyKhanYou have totally busted me Andrew09123, clearly I must have paid off Washington Post, Variety, Business Insider, + Forbes to talk about how @AEW is a great wrestling company bringing competition to the wrestling business. Or maybe they all saw what’s happening & saw a good story? twitter.com/andrew09123/st…10:18 AM · Nov 6, 202147938You have totally busted me Andrew09123, clearly I must have paid off Washington Post, Variety, Business Insider, + Forbes to talk about how @AEW is a great wrestling company bringing competition to the wrestling business. Or maybe they all saw what’s happening & saw a good story? twitter.com/andrew09123/st…https://t.co/lpuTlwJLpI twitter.com/TonyKhan/statu…AEW सुपरस्टार मैट हार्डी ने टोनी खान और विंस मैकमैहन में कई असमानताएं बताई लेकिन इसके साथ ही हार्डी इन दोनों में एक समानता बताने में कामयाब रहे। हार्डी ने कहा-" वे दोनों ही काफी कड़ी मेहनत करते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है। विंस काफी मेहनत करते हैं। टोनी भी काफी मेहनती हैं। टोनी पर AEW को चलाने के अलावा कई जिम्मेदारियां भी हैं। वो NFL के साथ जुड़े हुए हैं। वो जैक्सनविले जैगुआर फुटबॉल टीम के सहमालिक हैं। उनकी यूके में भी फुटबॉल टीम है इसलिए उन्हें काफी कुछ करना होता है।"WWE ने हाल ही में मैट हार्डी के भाई जैफ हार्डी को रिलीज कर दिया था और उम्मीद है कि आने वाले समय में ये दोनों भाई साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।